जीएम सेफ्टी अवॉर्ड (फोटो नवभारत) 
मुंबई

मुंबई में सुरक्षित रेल संचालन के लिए मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवॉर्ड से नवाजा गया

GM Safety Award: सुरक्षित रेल संचालन में सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने पर मध्य रेलवे के 9 कर्मचारियों को जीएम राजीव श्रीवास्तव ने सेफ्टी अवॉर्ड, प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

GM Safety Award For Safe Operations: सुरक्षित रेल परिचालन में सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और समय पर की गई कार्रवाई के लिए मध्य रेलवे के 9 कर्मचारियों को महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने जीएम सेफ्टी अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

सेफ्टी अवार्ड्स से उन कर्मचारियों को प्रदान किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ और समर्पण से संभावित दुर्घटनाओं को टालने में मदद की। प्रत्येक पुरस्कार में पदक, प्रशस्ति-पत्र, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य का प्रशस्ति विवरण तथा नकद पुरस्कार दिया गया।

इन मंडलों के कर्मचारी पुरस्कृत

जीएम अवार्ड के लिए मुंबई मंडल के कनिष्ठ अभियंता, गुणवंत त्र्यंबक नेमाडे, पॉइंट्सवुमन गीता कुनाल नागवेकर, पुणे मंडल के वरिष्ठ तकनीशियन (सी एंड डब्ल्यू), मौलाली मुल्ला, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल दीपक करडिले, भुसावल मंडल के सहायक लोको पायलट एच. ए. उद्दघे, भुसावल ट्रैक मेंटेनर किशोर शिवदास डोंगरे, नागपुर मंडल के लोको पायलट अकील अहमद शेख, लोको पायलट दिनेश विश्वकर्मा और सोलापुर मंडल की वरिष्ठ तकनीशियन कलावती रामकृष्ण को जीएम अवार्ड प्रदान किया गया।

जीएम ने की सराहना

महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने जीएम सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित सभी कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और उत्कृष्ट सुरक्षा कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान समय पर सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देकर संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ऐसे कार्य न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि रेलवे की संपत्तियों की रक्षा में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कर्मचारियों का समर्पण, अनुशासन और कार्यशैली अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी तथा वे भी सुरक्षा मानकों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, मध्य रेल के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं