पुलिस वाहन पर चढ़े आदित्य ठाकरे व अमित ठाकरे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे पर केस दर्ज, बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई

Aaditya Thackeray Amit Thackeray News: शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे पर केस दर्ज कर लिया है।

आकाश मसने

Highlights

  • मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति के भीड़ जुटाने और प्रदर्शन करने पर कार्रवाई।

  • शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज।

  • प्रदर्शन के दौरान अंजलि दमानिया समेत करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Aaditya Thackeray Amit Thackeray FIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 11 अक्टूबर को मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में हुए आंदोलन के मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और मनसे के नेता अमित ठाकरे के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। दोनों पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और अवैध रूप से भीड़ जुटाने का आरोप है।

मुंबई में हुआ था सीजेपी का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन का आह्वान किया था। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवक-युवतियां वहां जुट गए।

प्रदर्शनकारियों को छुड़ाने पहुंचे थे आदित्य और अमित ठाकरे

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी की नेता अंजलि दमानिया समेत करीब 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे और तेजस ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग की।

पुलिस वाहन पर चढ़े थे आदित्य और अमित ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे और मनसे के नेता अमित ठाकरे ने सड़क पर और शिवाजी पार्क पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। दोनों नेताओं ने पुलिस वाहन की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया था कि भाजपा और सरकार डर गई हैं, इसलिए देशभक्तों को सड़कों से गिरफ्तार किया जा रहा है।

देर रात छोड़े गए प्रदर्शनकारी

ठाकरे बंधुओं के विरोध और पुलिस थाने के बाहर जुटे लोगों के बीच रविवार देर रात सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया। हालांकि, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति आंदोलन करने और भीड़ जुटाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च, प्रियंका गांधी और नेहा बोरा भी साथ में

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट