Borivali Millet Festival (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

बोरीवली में तीन दिवसीय ‘मिलेट महोत्सव’ का शानदार आगाज़, अब पूरे महाराष्ट्र में गूंजेगी ‘श्री अन्न’ की धूम

Millet Festival Mumbai: मुंबई के बोरीवली में आयोजित तीन दिवसीय मिलेट महोत्सव में ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज को बढ़ावा देने के साथ किसानों और स्टार्टअप्स को बाजार से जोड़ने की पहल की गई है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Shri Anna Campaign: स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पारंपरिक खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुंबई के बोरीवली में तीन दिवसीय ‘मिलेट महोत्सव’ (श्री अन्न महोत्सव) का भव्य शुभारंभ किया गया। महाराष्ट्र राज्य कृषि विपणन मंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने किया। यह महोत्सव बोरीवली (पश्चिम) स्थित कोरा केंद्र मैदान में आयोजित किया गया है और 22 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाज (मिलेट्स) न केवल कम पानी में उगाए जा सकते हैं और पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं।

अन्य शहरों में भी विस्तार

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से किसानों और नव-उद्यमियों को सीधे बाजार से जोड़ने का अवसर दिया जा रहा है। पुणे में मिली सफलता के बाद अब इसे मुंबई में आयोजित किया गया है और जल्द ही नासिक, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और कोल्हापुर जैसे शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।

‘महाराष्ट्र श्री अन्न अभियान’ को मिल रहा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ के रूप में मनाया गया था, जिससे दुनिया भर में मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ी। इसी क्रम में मंत्री रावल ने जानकारी दी कि संयुक्त राष्ट्र ने 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ घोषित किया है।

महाराष्ट्र श्री अन्न अभियान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिला किसानों के सशक्तिकरण के लिए ‘महाराष्ट्र श्री अन्न अभियान’ चला रही है। बदलती जीवनशैली में मोटे अनाज की बढ़ती मांग को देखते हुए नए स्टार्टअप, प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक मनीषा चौधरी ने महिला किसानों के योगदान की सराहना करते हुए स्थानीय नागरिकों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि विपणन मंडल के कार्यकारी निदेशक संजय कदम और महाप्रबंधक विनायक कोकरे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है