CM देवेंद्र फडणवीस  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में BMC की अनूठी पहल: CM देवेंद्र फडणवीस और जस्टिस भूषण गवई 16 अक्टूबर को लेंगे छात्रों की क्लास

Mumbai Public School: BMC की नई शैक्षणिक पहल के तहत CM देवेंद्र फडणवीस और सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई दादर के मुंबई पब्लिक स्कूल में छात्रों की क्लास लेंगे और पुस्तिकाओं का विमोचन करेंगे।

रूपम सिंह

Highlights

  • फडणवीस और भूषण गवई लेंगे विद्यार्थियों की क्लास।

  • बच्चों को संवैधानिक मूल्यों की सीख।

  • दो पुस्तिकाओं का होगा विमोचन।

Mumbai BMC Smart Citizen Initiative: विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने नई शैक्षणिक पहल शुरू की है।

इसके तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई 16 अक्टूबर को दादर स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की क्लास लेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में ‘स्मार्ट नागरिक’ और ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया जाएगा।

पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों पर फोकस

इस पहल का उद्देश्य पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में समानता, बंधुत्व, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

बीएमसी का प्रयास है कि विद्यार्थी इन मूल्यों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में भी अपनाएं।

गतिविधियों और संवाद के जरिए मिलेगी शिक्षा

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों, परियोजनाओं और संवाद के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी जाएगी। इस पद्धति से बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समानता और नागरिक कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। पहल को अमित साटम के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया गया है।

‘स्मार्ट नागरिक’ और ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तिकाओं का विमोचन

कार्यक्रम में दोनों शैक्षणिक पुस्तिकाएं जारी की जाएंगी। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नागरिक जिम्मेदारियों और संवैधानिक आदर्शों से परिचित कराना है। पुस्तिकाओं के माध्यम से बच्चों को सरल और व्यावहारिक तरीके से महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने पर जोर दिया गया है।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से परिचित होंगे विद्यार्थी

छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार ‘विद्यार्थी प्रेरणा’ पुस्तिका में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। इसके जरिए विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को समझने में मदद मिलेगी।

जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहल

मुंबई बीएमसी की इस पहल के जरिए स्कूली शिक्षा में संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों को अधिक प्रभावी ढंग से शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, लोकतांत्रिक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

अक्टूबर में होगा संसद का विशेष सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

319 पाकिस्तानी बने इंडियन, नागरिकता पाते ही छलकने लगे आंखों से आंसू, गुजरात में दिख रहा CAA का असर

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम