देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई मनपा में भाजपा-शिंदे गठबंधन को झटका, आदित्य ठाकरे के विरोध के बाद 4 प्रस्ताव स्थगित

BMC Proposals Stalled After Aaditya Thackeray: बीएमसी के चार विवादित प्रस्तावों को पुनर्विचार के लिए भेज दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

अपूर्वा नायक

BMC Proposals Stalled After Aaditya Thackeray News Update: देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका मुंबई महानगरपालिका में इस साल पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल कर अपनी सत्ता स्थापित की है। इसलिए मनपा में फिलहाल भाजपा-शिंदे महायुति द्वारा दिए जा रहे आदेशों का दबदबा देखा जा रहा है।

लेकिन शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे के आक्रामक रुख के बाद मनपा के चार प्रस्तावों को पुनर्विचार के लिए भेज दिया गया है और सुधार समिति में प्रशासन को इन प्रस्तावों पर पीछे हटना पड़ा है।

आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री से की फोन पर बात

इस पूरे मामले में सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हस्तक्षेप किया है। भाजपा विधायक मिलिंद नार्वेकर ने यह दावा किया है। खास बात यह है कि आदित्य ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। वहीं आदित्य ठाकरे ने इस स्थगन निर्णय का स्वागत करते हुए इसे 'मुंबईकरों की जीत' बताया है।

राजनीतिक हलचल तेज

इस घटनाक्रम के बाद मुंबई की राजनीति में बड़ी हलचल देखी जा रही है। आदित्य ठाकरे के आक्रामक रुख के बाद सुधार समिति के चार विवादित प्रस्ताव प्रशासन को वापस भेज दिए गए, आदित्य ठाकरे ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि मुंबई की जमीनों को हड़पने के लिए शिंदे सेना ये प्रस्ताव ला रही है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात 'मातोश्री' से सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन गया। इसके बाद आदित्य ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत की। मिलिंद नार्वेकर ने भी फडणवीस को मध्यरात्रि में फोन कर इन प्रस्तावों में मौजूद कथित त्रुटियों की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने भाजपा नगरसेवकों से रिपोर्ट मांगी और प्रस्तावों को मंजूरी न देने के निर्देश दिए।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस