बेस्ट बस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election से पहले बेस्ट कर्मचारियों का सात सूत्रीय मांग-पत्र, निजीकरण रद्द करो, बस बेड़ा बढ़ाओ

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव से पहले बेस्ट कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग-पत्र जारी कर बेस्ट बजट के विलय, निजीकरण रद्द करने और बस बेड़ा बढ़ाने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai BEST Bus Service: आर्थिक संकट से जूझ रहे बृहन्मुंबई इलेट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम को उबारने के लिए कर्मचारियों ने एकजुट होकर सात सूत्रीय मांग-पत्र जारी किया है।

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले बेस्ट के 12 श्रमिक संगठनों ने संयुक्त कार्य समिति बनाकर यह मांग-पत्र राजनीतिक दलों के सामने रखा है। इसमें सबसे प्रमुख मांग बेस्ट के बजट को महानगरपालिका के मुख्य 'अ' बजट में विलय करने की है। 15 जनवरी 2026 को होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं।

निर्णय न लेने पर खतरे में पड़ जाएगा बेस्ट का अस्तित्व

बेस्ट संयुक्त श्रमिक समिति ने यह पहल की है, ताकि चुनावी एजेंडे में बेस्ट उपक्रम से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को स्थान मिल सके, कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो बेस्ट का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।

मांग-पत्र में बताया गया है कि बेस्ट बस बेड़े में लगातार कमी आ रही है, जिससे यात्रियों की संख्या घट रही है। वहीं कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया भुगतान में भी उपक्रम को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का मानना है कि केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति से ही बेस्ट को पुनर्जीवित किया जा सकता है। श्रमिक संगठनों ने परिवहन विभाग के निजीकरण को रद्द करने, कम से कम 3337 स्वामित्व वाली बसों का बेड़ा बनाए रखने और पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!