(प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC का बड़ा फैसला: धारावी रीडेवलपमेंट के लिए अदाणी-सरकार की SPV को मिलेगी मुलुंड की 15 एकड़ जमीन

Mumbai BMC Mulund Land: धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए बीएमसी मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की 15 एकड़ भूमि 5 साल की लीज पर देगा। इससे मनपा को करीब 103 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।

रूपम सिंह

Mumbai Dharavi Redevelopment Land: मुंबई बीएमसी जो पहले ही धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के लिए देवनार डंपिंग ग्राउंड की 124 एकड़ भूमि सौंप चुकी है, अब मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की अतिरिक्त 15 एकड़ भूमि को निर्माण संबंधी बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए लीज पर देने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ महीनों से बीएमसी प्रशासन में इस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत में इसे मंजूरी के लिए बीएमसी की सुधार समिति के समक्ष रखा जाएगा।

प्रस्तावित 5 वर्षीय लीज से बीएमसी को लगभग 103 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। यह भूमि नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) को लीज पर दी जाएगी। एनएमडीपीएल, अदाणी समूह और महाराष्ट्र सरकार की संयुक्त विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) है, जो धारावी पुनर्विकास परियोजना का क्रियान्वयन कर रही है।

देवनार लैंडफिल के विपरीत, जहां धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनर्वासित परिवारों के लिए आवासीय इमारतें बनाई जा रही हैं। वहीं मुलुंड की इस भूमि का उपयोग निर्माण कार्यों को समर्थन देने के लिए रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट और कास्टिंग यार्ड स्थापित करने में किया जाएगा।

पुनर्वासित परिवारों के लिए बनाई जा रही हैं इमारतें

बीएमसी के दस्तावेजों के अनुसार, इस प्रस्ताव की शुरुआत एनएमडीपीएल की ओर से हुई थी। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में भूमि के एक हिस्से को पांच वर्षों के लिए लीज पर देने का अनुरोध किया था।

एक मुंबई बीएमसी अधिकारी ने कहा कि बीएमसी के पास इतनी बड़ी भूमि के तत्काल उपयोग की कोई योजना नहीं थी। इसी दौरान एनएमडीपीएल ने कास्टिंग यार्ड स्थापित करने के लिए इस भूमि की मांग की।

प्रशासन ने राजस्व अर्जित करने के उद्देश्य से इस भूखंड को लीज पर देने का निर्णय लिया। इससे पहले बीएमसी ने 311 एकड़ के देवनार डंपिंग ग्राउंड में से 124 एकड़ भूमि धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत पुनर्वास आवास निर्माण के लिए एनएमडीपीएल को सौंपी थी।

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी