तेसस्वी घोसालकर (डिजाइन) 
मुंबई

मुंबई को मिलने वाली है 8वीं महिला महापौर! BMC मेयर की रेस में सबसे आगे बीजेपी की तेजस्वी घोसालकर

BMC Mayor Reservation: बीएमसी मेयर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से मुंबई को नई महिला मेयर मिलना तय है। भाजपा की तेजस्वी घोसालकर फिलहाल इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

आकाश मसने

Mumbai Mayor Race: मुंबई नगर निगम (BMC) के मेयर पद के लिए आरक्षण की स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। हाल ही में निकली लॉटरी के अनुसार, इस बार बीएमसी की कमान एक 'सामान्य वर्ग' की महिला के पास होगी। इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भाजपा की तेजस्वी घोसालकर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

मुंबई में मेयर की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका फैसला गुरुवार (22 जनवरी 2026) को लॉटरी के जरिए हुआ। आरक्षण की इस प्रक्रिया में बीएमसी मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि दुनिया के सबसे अमीर नगर निगमों में शुमार बीएमसी की बागडोर एक महिला के हाथों में होगी। इससे पहले भी मुंबई में 7 महिलाएं इस गौरवशाली पद को संभाल चुकी हैं।

तेजस्वी घोसालकर: क्यों है उनका नाम सबसे आगे?

आरक्षण तय होने के बाद जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वह है तेजस्वी घोसालकर। तेजस्वी ने बीएमसी के वार्ड नंबर 2 से शानदार जीत दर्ज की है। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने 2017 में अविभाजित शिवसेना के टिकट पर वार्ड नंबर 1 से जीत हासिल की थी। हालांकि, 15 दिसंबर 2025 को उन्होंने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। तेजस्वी के व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा दुखद मोड़ तब आया जब फरवरी 2024 में उनके पति और पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तेजस्वी अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए मेयर पद की रेस में सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं।

बीएमसी का सियासी गणित: बीजेपी का पलड़ा भारी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीएमसी में इस बार बीजेपी का मेयर बैठना लगभग तय है। हालिया चुनावों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, जिसने 29 सीटें जीती हैं। दोनों दलों का संयुक्त आंकड़ा 118 तक पहुँचता है, जो बहुमत के जादुई आंकड़े 114 से चार अधिक है।

दूसरी ओर, सत्ता में होने के बावजूद एकनाथ शिंदे की पार्टी से ज्यादा सीटें उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने जीती हैं, जिन्हें 65 सीटों पर सफलता मिली है। हालांकि, बहुमत का आंकड़ा बीजेपी गठबंधन के पास होने के कारण मेयर पद पर उनका दावा सबसे मजबूत है।

एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर

यदि तेजस्वी घोसालकर या भाजपा की कोई अन्य महिला पार्षद मेयर बनती हैं, तो यह मुंबई के इतिहास में एक नया अध्याय होगा। अब तक सुलोचना मोदी समेत कुल 7 महिलाओं ने इस पद की शोभा बढ़ाई है। तेजस्वी घोसालकर ने चुनाव में उद्धव गुट की धनश्री कोलगे को हराकर अपनी क्षमता साबित की है, जिससे पार्टी के भीतर उनके नाम पर सहमति बनने की पूरी संभावना है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी