मुंबई बीएमसी अस्पताल (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: BMC अस्पतालों में मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, UPI से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध

BMC Hospital UPI Payment: मुंबई के BMC अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और UPI से भुगतान की सुविधा जल्द शुरू होगी। डिजिटल व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

BMC Hospitals Online Registration: मुंबई मनपा (BMC) के अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। बीएमसी के अस्पतालों में अब ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मरीज UPI के जरिए इलाज से जुड़े शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने पर भी काम चल रहा है।

बचेगा मरीजों का समय

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बार-बार अस्पताल जाकर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। मरीज का प्रिस्क्रिप्शन और उपचार से संबंधित डेटा रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेगा।

अगली बार अस्पताल आने पर डॉक्टर के पास मरीज की पिछली जानकारी पहले से मौजूद होगी। इससे मरीजों को पुरानी प्रिस्क्रिप्शन कॉपी साथ लाने की जरूरत भी कम हो जाएगी। वैसे शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। बीएमसी के मुताबिक, इससे मरीजों का काफी समय बच रहा है।

मरीजों को राहत

सायन अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएमसी की एडिशनल कमिश्नर (शहर) प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने बताया कि मुंबई के सभी बीएमसी अस्पतालों में ऑनलाइन भुगतान और ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जल्द शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बीएमसी अस्पतालों में कम दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं होने के कारण कई बार मरीजों और उनके परिजनों को नकद राशि की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। खासकर ऐसे समय में जब किसी मरीज को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, कैश की उपलब्धता एक समस्या बन जाती है। UPI भुगतान शुरू होने के बाद इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अस्पतालों पर दबाव

प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने कहा कि बीएमसी अस्पतालों पर मरीजों का भारी दबाव रहता है। प्राथमिक और सेकेंडरी हेल्थ सेंटरों पर पर्याप्त उपचार उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज बड़े अस्पतालों का रुख करते हैं। मुंबई ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी लोग बीएमसी अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण से वेटिंग पीरियड कम करने और अस्पताल प्रशासन को अधिक मरीजों को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। बीएमसी का दावा है कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से मरीजों के समय की बचत होगी और अस्पतालों की कार्यप्रणाली भी अधिक सुचारु हो सकेगी।

PM Modi Mumbai Visit Live: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में होंगे शामिल

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला