BMC Gen Z Fellowship Program Source: X/ @mybmc
मुंबई

BMC ने शुरू किया GEN Z फेलोशिप प्रोग्राम, 61500 रुपए मिलेगा स्टाइपेंड, जानिए योग्यता व आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BMC Gen Z Fellowship 2026: बीएमसी ने 'विकसित मुंबई' के तहत BMC Gen Z फेलोशिप की घोषणा की है। ग्रेजुएट युवाओं को 61,500 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है।

आकाश मसने

BMC Gen Z Fellowship Program 2026 Details: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 'विकसित मुंबई' के विजन को धरातल पर उतारने और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर व गवर्नेंस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 'BMC Gen Z फेलोशिप प्रोग्राम' की शुरुआत की है। इस फेलोशिप के माध्यम से मुंबई नगर निगम में सीधे प्रशासनिक अधिकारियों और नीति निर्माताओं के साथ काम करने का अवसर युवाओं को मिलेगा। यदि आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट हैं और नगर निगम प्रशासन को करीब से जानना चाहते हैं, तो यह एक स्वर्णिम अवसर है।

बीएमसी ने BMC GEN Z फेलोशिप प्रोग्राम के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस फेलोशिप के जरिए युवाओं को न केवल नगर निगम के कामकाज को करीब से समझने का मौका मिलेगा, बल्कि वे मुंबई के भविष्य को एक नई दिशा देने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

फेलोशिप के मुख्य आकर्षण और लाभ

इस फेलोशिप का उद्देश्य युवाओं में सीखने, नेतृत्व करने और नए नवाचार की क्षमता विकसित करना है।चयनित उम्मीदवारों को बीएमसी की प्रशासनिक प्रक्रियाओं और गवर्नेंस को गहराई से समझने का अवसर मिलेगा।

इसके अलावा युवा सीधे नीति निर्माताओं के साथ काम कर सकेंगे और नीति-निर्माण में योगदान दे सकेंगे।फेलोशिप के दौरान युवाओं के लीडरशिप स्किल्स को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्व पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सहभागिता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

BMC Gen Z फेलोशिप प्रोग्राम की पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

BMC Gen Z फेलोशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है।

भाषा ज्ञान: मराठी भाषा में लिखना, पढ़ना और बोलना अनिवार्य रूप से आना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना आवश्यक है।

तकनीकी ज्ञान: उम्मीदवार को कंप्यूटर ऑपरेशन्स और इंटरनेट का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।

BMC Gen Z फेलोशिप प्रोग्राम: स्टाइपेंड, पद और अवधि

चयनित युवाओं को प्रतिमाह 61,500 रुपए का आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस फेलोशिप के लिए केवल 50 सीटें ही उपलब्ध हैं। यह फेलोशिप 12 महीने यानी एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। इसके लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

जानिए आवेदन कैसे और कब करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BMC Gen Z फेलोशिप प्रोग्राम के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 19 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल https://bmc.recruitlive.in/#/login के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बीएमसी ने की ये अपील

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपील करते हुए कहा कि यदि आप मुंबई शहर के प्रशासनिक ढांचे का हिस्सा बनकर उसके विकास में योगदान देना चाहते हैं और 61,500 रुपये के स्टाइपेंड के साथ अपना करियर निखारना चाहते हैं, तो 31 अगस्त 2026 से पहले बीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें।

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन

छात्र आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, कौन-कौन शामिल?

आखिरी दौर में मोदी का शासन, BJP खोज रही PM का उत्तराधिकारी...राहुल गांधी के दावे से सियासी हड़कंप!

UGC जातिगत भेदभाव नियम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और UGC से मांगा जवाब; 4 हफ्ते बाद सुनवाई