मुंबई पुलिस साइबर सेल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026 में सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, मुंबई पुलिस सक्रिय

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव के निर्णायक दौर में मुंबई पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर एआई-जनरेटेड फर्जी कंटेंट पर नजर रख रही है। संदिग्ध पोस्ट की शिकायत की अपील की गई है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव अब निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं, जिसके लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक आदि पर कड़ी नजर रख रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध या भ्रामक कंटेंट दिखे तो, उसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन, साइबर सेल या हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।

चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर वार, उत्तर भारतीय बनाम मराठी मानूस जैसे विवादास्पद मुद्दे और तेज प्रचार अभियान देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जनरेटेड फर्जी कंटेंट का दुरुपयोग है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ प्रत्याशी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ डीप फेक वीडियो, फेक स्पीच, एडिटेड इमेज या एआई-जनरेटेड नेगेटिव कैंपेन चला सकते हैं। जिससे मतदाताओं में भ्रम फैल सकता है और चुनाव की पवित्रता प्रभावित हो सकती है।

इसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिस थानों के साइबर सेल को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले प्रचार पर नजर रखने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया को भी खंगाला जा रहा है। ताकि कोई आपत्तिजनक पोस्ट या एआई द्वारा बनाया गया भड़काऊ भाषण आदि न हो, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सके।

ये भी पढ़ें :-

क्या सावधानियां बरती जा रही हैं?

  • मुंबई पुलिस और साइबर सेल मॉनिटरिंग बढ़ा चुकी हैं।
  • शिकायत पर तुरंत कार्रवाई (IT Act के तहत)।
  • चुनाव आयोग भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से सहयोग मांग रहा है फेक कंटेंट हटाने के लिए।
  • जनता से अपीलः संदिग्ध कंटेंट की शिकायत करें (साइबर क्राइम पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन)।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट