अमित साटम (सौ. X ) 
मुंबई

BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा हमला, Uddhav Thackeray पर 3.5 लाख करोड़ भ्रष्टाचार का आरोप

Maharashtra Local Body Election: मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने 25 वर्षों में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए यूबीटी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है।

बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने आरोप लगाया है कि बीएमसी में उद्धव की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ठाकरे की पिछले 25 वर्षों की सत्ता के दौरान लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है।

साटम ने इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए रविवार को 'यूबीटी' के खिलाफ एक विस्तृत 'आरोप पत्र' प्रकाशित किया, विधायक अमित साटम ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुंबई की जनता अब जाग चुकी है। जिन लोगों ने पिछले 25 सालों में मुंबईकरों की मेहनत की कमाई से अपनी तिजोरियां भरी हैं, इस चुनाव में जनता उन्हें सत्ता से बेदखल कर घर बैठाएगी।

ये हैं आरोप पत्र में दिए गए घोटालों का विवरण

सड़क और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता विधायक अमित साटम ने 'यूबीटी' के चुनावी घोषणापत्र में विसंगतियों को उजागर करते हुए कहा कि मुंबई की सड़कों पर 21,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए लेकिन इसके बावजूद मुंबईकरों के नसीब में केवल गड्ढे ही आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 सालों में ब्लैकलिस्टेड (काली सूची में शामिल) कंपनियों को टेंडर दिए गए, निविदा प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई और ऊंची दरों पर देके देकर जनता के पैसों की लूट की गई।

कोविड-19 काल में 'कफन चोरी' जैसा पाप

साटम ने कोविड काल में हुए भ्रष्टाचार को शर्मनाक बताया। आरोपों के मुताबिक उस दौरान 100 करोड़ का घोटाला हुआ। बतौर साटम कोविड के दौरान नियमों को ताक पर रखकर 'लाइफ लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज को जाली दस्तावेजों के आधार पर वेके दिए गए। इसमे संजय राऊत के करीबी सुजीत पाटकर का नाम शामिल है, जिन पर ईडी ने मनी लॉनड्रग का केस दर्ज किया है।

बॉडी बैग घोटाला: 1500 रुपये में मिलने वाली बॉडी चैग को बीएमसी ने 6721 रुपए में खरीदा गया।

ऑक्सीजन प्लांट: 320 करोड़ का घोटाला ऑक्सीजन प्लांट के नाम पर हुआ, इतना खर्च होने के बाद भी महाराष्ट्र में मृत्यु दर सबसे अधिक रही।

मराठी भाषा और शिक्षा के नाम पर धोखा: यूबीटी पर मराठी भाषा के प्रति झूठा प्रेम दिखाने का आरोप लगाते हुए साटम ने आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में मुंबई में 134 मराठी माध्यम के स्कूल बंद हो गए हैं और अब केवल 254 स्कूल बचे है। (छात्रों के लिए टैबलेट, टैब) खरीद में 40 करोड़ और शिक्षा क्षेत्र में कुल 182 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया।

INDIA Bloc Protest LIVE: केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव पारित, SC में याचिका दायर करेंगे राहुल

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग

कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का अखाड़ा बनने नहीं देंगे, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़ी याचिका पर और क्या है?