देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा होंगे देवेंद्र फडणवीस, उद्धव-राज की रणनीति का जवाब

Devendra Fadnavis News: बीएमसी और अन्य मनपा चुनावों में भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सबसे बड़े चेहरे के तौर पर पेश करेगी, ताकि चुनाव मराठी बनाम बाहरी मुद्दे में न बदले।

अपूर्वा नायक

Maharashtra News In Hindi: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने यह तय किया है कि बीएमसी और 7 अन्य महानगर पालिका चुनाव में भाजपा की ओर से सबसे बड़ा चेहरा राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे। इस चुनाव से केंद्रीय नेतृत्व लगभग दूर रहेगा।

इस रणनीति की सबसे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और मनसे नेता राज ठाकरे इस चुनाव को गुजरात बनाम महाराष्ट्र बनाना चाहते हैं। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती है कि महाराष्ट्र का चुनाव मराठी बनाम बाहरी में बदल जाए, जिसे ध्यान में रखते हुए फडणवीस को महाराष्ट्र के 'सर्वप्रिय चेहरे' के रूप में सामने रखा जाएगा।

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि फडणवीस का चेहरा आगे रखने से भाजपा को दो बड़े लाभ होंगे। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि देवेंद्र फडणवीस के रूप में मतदाताओं के सामने सबसे बड़ा मराठी चेहरा होगा। इसकी वजह यह है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

मराठी मतदाताओं के साथ ही अन्य भी देंगे वोट

इसकी वजह से उनसे बड़ा कोई चेहरा राज्य में नहीं ही सकता है। इसका दूसरा लाभ यह होगा कि एक तरफ जहां मराठी मतदाता उनकी वजह से भाजपा को वोट देंगे। वहीं, अन्य प्रांत के लोगों की ओर से भी भाजपा को समर्थन हासिल होगा।

इसकी वजह यह है कि जब राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी भाषी लोगों पर हमला किया था। उस समय देवेंद्र फडणवीस ने रणनीतिक तरीके से गैर मराठियों को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य किया था। उन्होंने कहा था कि मराठी सभी को साथ लेकर आगे चलता है।

इसके सबसे बड़े उदाहरण छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। जिनका राज्य महाराष्ट्र से लेकर दूर-दूर तक फैला हुआ था। उन्होंने वहां का स्थानीय शासन वहां के लोगों को दिया। उन्होंने अपनी सेना और शासन में सभी वर्ग, प्रांत, जाति के लोगों को जोडने का कार्य किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने यह बताया था कि मराठी भाषा सभी को लेकर चलने का नाम है।

ऐसे में महाराष्ट्र में छत्रपति महाराज के सिद्धांत के खिलाफ कोई भी कदम स्वीकार नहीं किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस के इस कदम ने उनको हर वर्ग में लोकप्रिय किया था। इससे आम मराठी भी उनके पक्ष में खड़े रहे थे।

यह उनकी रणनीतिक कौशल का ही परिणाम था कि मराठी और गैर मराठी भाषी लोगों ने एक स्वर में कहा था कि हम साथ-साथ है। भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस इस समय महाराष्ट्र में संभवत अकेले नेता है। जिन पर न केवल मराठियों को गर्व है।

महाराष्ट्र से नवभारत लाइव के लिए संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक