बीएमसी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC Election 2026: प्रशिक्षण में गैरहाजिर कर्मियों को अंतिम मौका, कार्रवाई की चेतावनी

BMC Election के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर अंतिम अवसर दिया गया है। अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने चेतावनी दी है कि लापरवाही पर चुनाव कानून के तहत कार्रवाई होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के तहत 15 जनवरी 2026 को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

मतदान प्रक्रिया के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है।

अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी जोशी ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव कानून के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित होना अनिवार्य है।

दूसरा चरण का प्रशिक्षण पूरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के लिए नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इसके बावजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण सत्र में गैरहाजिर पाए गए हैं, जिसे प्रशासन ने गंभीर चूक माना है।

10 जनवरी को अंतिम अवसर

प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों को शनिवार, 10 जनवरी 2026 को अंतिम अवसर दिया गया है। इन कर्मचारियों को तत्काल अपने संबंधित चुनाव निर्णय अधिकारी (आर.ओ.) से संपर्क कर आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इसके बाद कोई भी बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मतदान की व्यापक तैयारी

बीएमसी चुनाव में इस बार कुल 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे बीएमसी क्षेत्र में 10 हजार 231 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए कुल 64 हजार 375 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशासन का कहना है कि सभी स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग