रवि राजा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026: खुद हारे रवि राजा, लेकिन शिष्या की बेटी को जिताकर रचा इतिहास

Maharashtra Local Body Elections: बीएमसी चुनाव में रवि राजा को व्यक्तिगत हार झेलनी पड़ी, लेकिन उनके रणनीतिक प्रचार से प्रभाग 176 में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरसेवक रवि राजा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। जहां एक ओर उन्हें खुद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने पुराने सहयोगी की बेटी को जिताकर सियासी सुर्खियां बटोरीं।

धारावी से मिली व्यक्तिगत हार

महिला आरक्षण के चलते रवि राजा इस बार धारावी स्थित प्रभाग क्रमांक 185 से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे। यहां उनका सीधा मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार टी. एम. जगदीश से हुआ। मतगणना में रवि राजा को 6,388 वोट मिले, जबकि जगदीश ने 8,860 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी की एंट्री

हालांकि हार के बावजूद रवि राजा का राजनीतिक असर प्रभाग 176 में साफ तौर पर दिखाई दिया। कोलीवाडा का यह प्रभाग लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, जहां से रवि राजा खुद कई बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार यह प्रभाग महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित होने के कारण बीजेपी ने 32 वर्षीय रेखा यादव को मैदान में उतारा। रेखा यादव, रवि राजा के लंबे समय तक निजी सहायक रहे व्यक्ति की बेटी हैं।

रवि राजा का आक्रामक प्रचार

रवि राजा ने प्रभाग 176 में दिन-रात चुनाव प्रचार किया। स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक पकड़ और व्यक्तिगत संबंधों का फायदा उठाते हुए उन्होंने मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

ऐतिहासिक जीत

नतीजों में बीजेपी ने प्रभाग 176 में पहली बार जीत दर्ज कर कांग्रेस के किले में सेंध लगा दी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह जीत सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि रवि राजा की रणनीति और ज़मीनी पकड़ की जीत मानी जा रही है।

राजनीतिक संदेश

इस चुनाव ने यह साफ कर दिया है कि मुंबई की राजनीति में अब केवल पार्टी नहीं, बल्कि व्यक्तिगत नेटवर्क और जमीनी नेतृत्व भी निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब