बीएमसी चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव में उत्तर भारतीय प्रतिनिधित्व, कांग्रेस सबसे आगे

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव में मराठी बनाम अमराठी बहस के बीच राजनीतिक दलों ने संतुलन साधते हुए 66 उत्तर भारतीयों को टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक उम्मीदवार उतारे हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव में मराठी बनाम अमराठी के साथ सांप्रदायिक मुद्दा छाया हुआ है। इसके बावजूद कई राजनीतिक दलों ने समन्वय स्थापित करने की कोशिश की है। मराठी भाषियों को प्राथमिकता दी गई है। लेकिन उत्तर भारतीयों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।

अब तक 66 उत्तर भारतीयों को राजनीतिक दलों ने टिकट दिया है। कांग्रेस ने 18, सपा-14, बीजेपी-11 एनसीपी (एपी)-9, आप पार्टी-8 एआईएमआईएम-5, मनसे, एनसीपी (एसपी) और वंचित ने एक-एक उत्तर भारतीय को टिकट दिया है।

कांग्रेस ने सभी राजनीतिक दलों से सबसे ज्यादा टिकट उत्तर भारतीयों को दिए हैं। इसमें वार्ड क्र। 218 से रेखा ठाकुर, 61- दिव्या सिंह, 66- मेहर मोहसिन हैदर, 71- राधा यादव, 81- कविता सरोज, 43- सुदर्शन सोनी, 51- रेखा सिंह, 165- मोहम्मद आजमी, 167- समी आजमी, 102- रहबर सिराज खान, 175 लतिका यादव, 137-निजामुद्दीन राईन, 34 हैदर असलम,- 04- राहुल विश्वकर्मा, 05- नरेंद्र कुमार शर्मा 23 राजदीप पांडे। 28 अनंतां यादव, 29-देवकुमार कनौजिया, 44 से मंजू यादव को टिकट दिया गया है।

बीजेपी के उम्मीदवार

बीजेपी तीसरे नंबर है। 13 से रानी त्रिवेदी, 23 शिवकुमार झा, 24 स्थाति जायसवाल, 31-गनीषा यादव, 36 सिद्धार्थ शर्मा, 43 विनोद मिश्रा, 44 संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा, 69 सुधा सिंह, 72- ममता यादव, 110-जेनी शमी, 122 - चंदन शर्मा, 174 साक्षी कनौजिया को टिकट दिया गया है, इसके अलावा बीजेपी ने दो अन्य हिंदी भाषियों को भी उम्मीदवार बनाया है, जिसमें 221 से आकाश पुरोहित और 47 से तेजिंदर सिंह तिवाना का नाम शामिल है।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास