बृहन्मुंबई महानगर पालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai: बीएमसी नीलामी सूची से तीन संपत्तियाँ बाहर, कालबादेवी की नीलामी तय

Mumbai News: बीएमसी की नीलामी सूची में शामिल चार में से तीन संपत्ति मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स चुका दिया है। जिसके बाद इनकी नीलामी रोकी गई। कालबादेवी की एक संपत्ति पर अब भी कार्रवाई की तैयारी जारी है।

अपूर्वा नायक

Property Tax In Mumbai: बीएमसी ने शहर के जिन चार संपत्तियों की नीलामी करने वाली थी, उसमें से 3 संपत्ति मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) भरने के लिए तैयार हो गए हैं। यही वजह है कि बीएमसी ने इन संपत्तियों की नीलामी का फैसला वापस ले लिया है।

बता दें कि नीलामी के लिए शामिल चार संपत्तियों में चुनाभट्टी स्थित शांतिसदन सीएचएस की भूमि (2,500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल), जिसकी आरंभिक कीमत 47।09 करोड़ रुपये तय की गई थी। दूसरी संपत्ति मुंबई हाउसिंग कमिश्नर की 3,000 वर्ग मीटर भूमि है, जिसकी आधार कीमत 37 करोड़ रुपये तय की गई थी।

तीसरी संपत्ति बोरीवली में स्थित निजी स्वामित्व वाली 'राजनी बंगला' है, जिसकी आधार कीमत 10।43 करोड़ रुपये (624 वर्गमीटर क्षेत्र) तय की गई थी, ये तीनों संपत्तियां नीलामी की सूची से बाहर हो गई हैं।

बीएमसी की सी वार्ड की संपत्ति हो सकती है नीलाम

तीसरी संपत्ति दक्षिण मुंबई के कालबादेवी क्षेत्र में स्थित एक निजी मकान और दुकाने हैं जो बीएमसी के सी वार्ड के अंतर्गत आती है। इसके मालिक ने बीएमसी को किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बीएमसी के टैक्स विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार तक इस संपत्ति की नीलामी के लिए अखबार के माध्यम से सूचित किया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस संपत्ति की आधार कीमत 26.01 करोड रुपये ( 1,648 वर्गमीटर क्षेत्र) रखी गई है।

इस पर 2 करोड़ 24 लाख 43 हजार 922 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले अन्य 7 संपत्तियों की नीलामी के लिए सूचना प्रकाशित की जाएगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा