स्वच्छता सेवा योजना , प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
मुंबई

मुंबई BMC की नई स्वच्छता योजना को मंजूरी, झोपड़पट्टियों में रोजाना कचरा उठाने से लेकर सफाई की होगी निगरानी

Mumbai BMC Swachhata Yojana: मुंबई की झुग्गियों में सफाई व्यवस्था सुधारने बीएमसी लागू करेगी बृहन्मुंबई स्वच्छता सेवा योजना संस्थाओं का मानदेय 11,000 होगा और जीपीएस ऐप से निगरानी की जाएगी।

रूपम सिंह

Mumbai BMC Waste Management: मुंबई शहर की झोपड़पट्टियों और घनी आबादी वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बीएमसी नई 'बृहन्मुंबई स्वच्छता सेवा योजना' लागू करने की तैयारी में है।

11 अगस्त को महापौर रितू तावड़े की अध्यक्षता में हुई गुट नेताओं की बैठक में योजना के मसौदे को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। नई योजना वर्ष 2013 से चल रही 'स्वच्छ मुंबई प्रबोधन अभियान' (एसएमपीए) की समीक्षा के बाद तैयार की गई है।

मौजूदा व्यवस्था में एक ही संस्था को कचरा संग्रहण से लेकर नालियों और शौचालयों की सफाई तक कई जिम्मेदारियां दी जाती हैं, जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई थीं। नई व्यवस्था में संस्थाओं का मुख्य काम घर-घर से रोजाना कचरा उठाना और आंतरिक गलियों की सफाई रहेगा।

नालों और गटरों की सफाई के लिए अलग तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी, जबकि सार्वजनिक शौचालयों का प्रबंधन समुदाय आधारित संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा।

योजना में तकनीक का इस्तेमाल

संस्थाओं को मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता भी 6 हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। वहीं बेहतर काम करने वाली संस्थाओं को हर महीने 21 हजार रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा, योजना में तकनीक का भी इस्तेमाल होगा

सफाई कार्यों की रियल-टाइम निगरानी के लिए जीपीएस आधारित मोबाइल ऐप और नागरिकों की शिकायतों के लिए क्यूआर कोड सुविधा शुरू की जाएगी। लगातार तीन बार लापरवाही सामने आने पर संबंधित संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह