BEST Bus Mumbai BMC Financial Aid: मुंबईकरों की दूसरी लाइफ लाइन मानी जाने वाली बेस्ट बस सेवा को एक बार फिर से 'बेस्ट' यानी सबसे बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस उपक्रम को उबारने के लिए बीएमसी सदन ने 1,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें से प्रशासन 128 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट 1500 नई सब्सिडी वाली इलेक्ट्रक बसों को बेड़े में शामिल करने और यात्रियों की ओं को आधुनिक बनाने पर खर्च करेगा। इस बड़े कदम से मुंबईकरों का सफर न केवल सुगम होगा, बल्कि बेस्ट का पुराना गौरव भी वापस लौटेगा।
सदन में चर्चा के दौरान बेस्ट कर्मचारियों की हालिया हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई थी। जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद भी की गई इस हड़ताल के कारण आम यात्रियों के साथ-साथ नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को स्थाई रूप से सुधारने और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए बेस्ट के महाप्रबंधक को सदन में सामात बुलाकर आत्मनिर्भरता की ठोस कार्ययोजना पेश करने को कहा गया है ताकि जनता के पैसे का सही इस्तेमाल हो सके। बेस्ट की मौजूदा वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए पुरानी नीतियों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर: महापौर समीर राजूरकर की कोशिशें रंग लाईं, मनपा में नियुक्त हुए दो वरिष्ठ सलाहकार
दिसंबर तक आने वाली 1500 नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप में से 275 बसें शुरुआती चरण में सड़कों पर उतरेंगी, जिससे मुंबईकरों को एक आधुनिक सरकारी बस सेवा मिल सकेगी।