AIMIM पार्षद का दफ्तर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई की AIMIM पार्षद ने ऑफिस में ओवैसी के साथ लगाई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीर, BJP ने उठाए सवाल, मचा सियासी बवाल

Khairunnisa Hussain AIMIM Mumbai: मुंबई मनपा में विवाद। AIMIM पार्षद खैरुन्निसा हुसैन ने दफ्तर में लगाई अपराधी पति 'राजू बटला' की फोटो। भाजपा ने उठाए सवाल, विवाद के बाद हटाई गई तस्वीर।

प्रिया जैस

BMC M-East Ward Controversy: मुंबई नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार वार्ड समिति अध्यक्ष बनी AIMIM पार्षद खैरुन्निसा अख्तर हुसैन एक नए विवाद में घिर गई हैं। उनके कार्यालय में पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर के साथ उनके पति अकबर हुसैन की फोटो लगाए जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

पति की तस्वीर पर उठा विवाद

जानकारी के अनुसार, खैरुन्निसा हुसैन ने अपने कार्यालय की दीवार पर ओवैसी के साथ अपने पति की तस्वीर लगाई थी। अकबर हुसैन का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी ने आरोप लगाया गया कि जिस व्यक्ति पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसकी तस्वीर सरकारी कार्यालय में लगाना अनुचित है।

भाजपा ने उठाए सवाल

भाजपा नेताओं ने कहा कि अकबर हुसैन पर शहर में प्रवेश को लेकर कानूनी प्रतिबंध है। ऐसे में उनकी तस्वीर किसी सरकारी दफ्तर में लगाना कानून और प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन करना है। मामला बढ़ने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

पार्टी का हस्तक्षेप, तस्वीर हटाई गई

विवाद बढ़ने पर AIMIM नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया और तस्वीर हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित फोटो को कार्यालय से हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुका था।

आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर चर्चा

अकबर हुसैन, जिन्हें पुलिस रिकॉर्ड में ‘राजू बटला’ के नाम से भी जाना जाता है, पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और तस्करी समेत 20 से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ निष्कासन आदेश भी जारी किया गया है।

अन्य दलों की प्रतिक्रिया

इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अकबर हुसैन का नाम पहले भी गंभीर मामलों में सामने आ चुका है।

आपको बताते चलें, कि मुंबई नगर निगम में इस बार AIMIM के 8 पार्षद चुने गए हैं, जिनमें खैरुन्निसा हुसैन ने एम-ईस्ट वार्ड (गोवंडी-देवनार क्षेत्र) से जीत दर्ज की थी। हालांकि, यह विवाद उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही सियासी हलचल का कारण बन गया है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा