बीकेसी पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट विवाद मुंबई (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

BKC Pod Taxi Project: मुंबई में पॉड टैक्सी प्लान घिरा विवादों में, पर्यावरणवादियों ने उठाए सवाल

BKC Pod Taxi Project के लिए 499 पेड़ों की कटाई पर विवाद बढ़ गया है। पर्यावरण संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है, जबकि अंतिम निर्णय वृक्ष प्राधिकरण की बैठक में लिया जाएगा।

अपूर्वा नायक

BKC Pod Taxi Project Mumbai: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए प्रस्तावित 'पॉड टैक्सी' परियोजना को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 499 पेड़ों को काटा जाएगा, जिस पर पर्यावरण संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।

"मुंबई के पहले से बिगड़ते पर्यावरण में जब लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में इस तरह की परियोजनाओं के लिए हरियाली की बलि देना आत्मघाती कदम है," ऐसा कहते हुए पर्यावरणवादियों ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।

MMRDA ने लिया पॉड टैक्सी शुरू करने का फैसला

बीकेसी में आंतरिक परिवहन के लिए 'ऑटोमेटेड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' यानी पॉड टैक्सी शुरू करने का निर्णय एमएमआरडीए ने लिया है। इसके तहत अलग एलिवेटेड कॉरिडोर और स्टेशन बनाए जाएंगे। हालांकि, इस निर्माण के लिए रास्ते में आने वाले 499 पेड़ों को काटना पड़ेगा। इसके विरोध में अब मुंबई के पर्यावरण प्रेमी एकजुट हो गए हैं।

बैठक में लिया जाएगा निर्णय

बीएमसी के उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये पेड़ कुर्ला से बांद्रा के बीच प्रस्तावित मार्ग पर स्थित हैं। इसमें छोटे-बड़े और सड़क किनारे के पेड़ शामिल है। इस प्रस्ताव में संशोधन किया जाएगा और अभी तक इसे अंतिम मंजूरी के लिए वृक्ष प्राधिकरण के सामने पेश नहीं किया गया है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में गठित वृक्ष प्राधिकरण की पहली बैठक पिछले सप्ताह हुई, जिसकी अध्यक्षता मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने की। अब अगली बैठकों में प्रस्ताव पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला