भाजपा युवा मोर्चा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

दादर में भाजयुमो का ‘छत्रपति सम्मान मोर्चा’, शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर सियासत गरम

Mumbai के दादर (पूर्व) में भाजयुमो ने ‘छत्रपति सम्मान मोर्चा’ निकालकर हर्षवर्धन सपकाल के बयान का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने को अपमानजनक बताया।

अपूर्वा नायक

Harshvardhan Sapkal Vs BJYM: मुंबई में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने दादर (पूर्व) स्थित स्वामी नारायण मंदिर, दादर के सामने ‘छत्रपति सम्मान मोर्चा’ का आयोजन किया।

यह विरोध मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के उस बयान के खिलाफ निकाला गया, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से की थी।

‘ऐतिहासिक रूप से गलत और अपमानजनक’

मोर्चे के दौरान युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र की अस्मिता, स्वराज्य के संस्थापक और करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनकी तुलना किसी अन्य ऐतिहासिक शख्सियत से करना न केवल ऐतिहासिक रूप से गलत है, बल्कि घोर अपमानजनक भी है।

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्र गौरव के प्रतीक शिवाजी महाराज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बयान वापस लेने की मांग की।

राजनीतिक माहौल गरमाया

इस विवादित बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को लेकर दिए गए बयान अक्सर राजनीतिक विवाद का कारण बनते हैं और इसका असर जनभावनाओं पर भी पड़ता है। फिलहाल, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, जबकि भाजयुमो ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो