मंत्री नितेश राणे (Image- Social Media) 
मुंबई

'आदित्य ठाकरे बुर्के में देखेगा IND-PAK मैच...पाकिस्तान जिंदाबाद', मंत्री नितेश राणे के बिगड़े बाेल

Nitesh Rane Viral Video: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की आवाज का मखौल उड़ाया है और कहा है कि आदित्य ठाकरे, बुर्के में छिपकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी माहौल गरमा दिया है। इस बार उनका निशाना बने हैं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे। नितेश राणे ने कहा कि "आदित्य ठाकरे बुर्के में छिपकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखने जाएंगे। उनकी आवाज भी ऐसी है कि फायदा मिलेगा। वो ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगा सकते हैं।"

आवाज की नकल कर उड़ाया मजाक

नितेश राणे यहीं नहीं रुके। उन्होंने आदित्य ठाकरे की आवाज की नकल भी की और उस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "उनकी आवाज किसी महिला जैसी है।" यह बयान देते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे मीडिया से बात करते हुए आदित्य ठाकरे का मज़ाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

नितेश राणे का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी वे धार्मिक और भाषाई मुद्दों पर तीखी टिप्पणियां करते रहे हैं। हिंदी भाषा को लेकर हुए एक पुराने विवाद में उन्होंने कहा था, "अगर उद्धव ठाकरे बीएमसी चुनाव जीतते हैं तो मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख बनेगा। तब क्या मुंबई के हिंदू सुरक्षित रहेंगे?" उन्होंने यह भी कहा था कि "अगर आपको स्कूल बंद करने हैं तो मदरसों को बंद करके दिखाइए, जहां आतंकवाद की पढ़ाई होती है और तलवारें बरामद होती हैं।"

मुस्लिम समुदाय पर भी दिया था बयान

नितेश राणे ने मुस्लिम बहुल इलाकों को लेकर मनसे के मराठी भाषा विवाद पर कहा था कि "मीरा रोड के नया नगर में कान के नीचे बजाइए। वहां शरिया कानून चलता है।" उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि "गरीब हिंदुओं को मराठी नहीं बोलने पर मारा जाता है, लेकिन दाढ़ी और टोपी पहनने वालों से कोई मराठी क्यों नहीं बुलवाता?"

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?