सांकेतिक तस्वीर 
मुंबई

कांग्रेस देश में दंगे करवाना चाहती है? BJP ने पुलिस में कराई शिकायत, Gen-Z वाली धमकी को बताया खतरा

Maharashtra News: बीजेपी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के एक्स पोस्ट को नफरत फैलाने वाला बताया और मरीन लाइंस पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस भाजपा महाराष्ट्र प्रवक्ता एडवोकेट अनिकेत निकम ने सोमवार को मरीन लाइंस पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के खिलाफ नफरत भरे पोस्ट साझा करके दंगा भड़काने का प्रयास करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। 28 सितंबर, 2025 को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा था, "भाजपा को जनता के सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए। अन्यथा पूरे देश में 'जेन जेड' आंदोलन जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।"

जिसके परिणाम स्वरूप लेह स्थित भाजपा कार्यालय में आग लगाने वाली घटना घटी थी। एडवोकेट अनिकेत निकम ने कांग्रेस एक्स हैंडल पर साझा की गई पोस्ट को डिलीट करने तथा कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी।

एडवोकेट निकम ने उपरोक्त पोस्ट को घृणित और दंगा भड़काने की कोशिश का आरोप लगाते हुए 'भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023' की धारा 192 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र सोशल मीडिया प्रमुख प्रकाश गाडे, भाजपा मुंबई सचिव महेश पारकर, उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष वीरेंद्र म्हात्रे, पूर्व अध्यक्ष सुषम सावंत और उपाध्यक्ष राजेश दाभोलकर मौजूद थे।

कांग्रेस की धमकी निंदनीय

एड. अनिकेत निकम ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस की यह पोस्ट सार्वजनिक व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव के लिए एक गंभीर खतरा है। 24 सितंबर को लेह में हुए दंगों में भाजपा का एक कार्यालय जला दिया गया था और 4 लोग मारे गए थे। उसी घटना का हवाला देते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र कांग्रेस देश भर में हिंसा की धमकी और प्रोत्साहन दे रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार दृढ़ है और महाराष्ट्र राज्य में शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। महाराष्ट्र की जनता भाजपा के साथ है और इस तरह के किसी भी प्रयास को निश्चित रूप से विफल करेगी।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर