मुंबई में ओला, उबर रैपिडो बाइक टैक्सी (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई में शुरू होगी बाइक टैक्सी, ओला-उबर-रैपिडो को मिली हरी झंडी, 1.5 किमी का किराया 15 रुपये

Mumbai News: मुंबई में ओला, उबर और रैपिडो को बाइक टैक्सी चलाने का अस्थायी लाइसेंस मिल गया है। किराया 1.5 किमी पर 15 रुपये तय किया गया है और यह दर पूरे महाराष्ट्र में लागू होगी।

सोनाली चावरे

Bike Taxi License in Mumbai: मुंबईकरों के लिए राहत भरी खबर है। अब भीड़भाड़ और ट्रैफिक में फंसने की समस्या को कम करने के लिए शहर में बाइक टैक्सी सेवा की शुरुआत होने जा रही है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने ऐप-आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों ओला, उबर और रैपिडो की मूल कंपनियों को मुंबई महानगर क्षेत्र में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए अस्थायी लाइसेंस देने की मंजूरी दे दी है।

एसटीए ने 1.5 किलोमीटर की दूरी के लिए न्यूनतम किराया 15 रुपये तय किया है। इसके बाद यात्रियों को प्रति किलोमीटर 10.27 रुपये देने होंगे। यह दर सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में लागू होगी। यह फैसला 18 अगस्त को हुई एसटीए की बैठक में लिया गया। किराया तय करने के लिए खटुआ पैनल के फॉर्मूले का इस्तेमाल किया गया है।

एक महीने में स्थायी लाइसेंस का आवेदन

परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनियां एक महीने के भीतर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगी। अगर वे 'महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम 2025' के सभी शर्तों और नियमों को पूरा करती हैं तो स्थायी अनुमति भी मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बैन के बावजूद दौड़ रहीं ई-बाइक टैक्सियां, रैपिडो-ओला-उबर पर 1.5 लाख का जुर्माना

इन कंपनियों को मिली मंजूरी

ओला की मूल कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और रैपिडो की मूल कंपनी रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को यह अस्थायी मंजूरी दी गई है।

स्मार्ट-राइड को झटका

मुंबई महानगर क्षेत्र में बाइक टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए परिवहन विभाग को कुल 4 आवेदन मिले थे। इनमें से केवल 3 कंपनियों को मंजूरी मिली, जबकि चौथी कंपनी 'स्मार्ट-राइड' को आवश्यक नियम और शर्तें पूरी न करने के कारण लाइसेंस नहीं मिल सका।

मुंबईकरों को होगी बड़ी राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि बाइक टैक्सी सेवा शुरू होने से मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सफर करना आसान हो जाएगा। छोटे-छोटे फासलों के लिए यह सेवा किफायती और तेज़ साबित होगी।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा