मुंबई मेट्रो लाइन 5 कापुरबावड़ी धामनकर नाका भिवंडी  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई मेट्रो लाइन-5 पर बड़ी अपडेट, कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो

Mumbai Metro Line: मुंबई मेट्रो लाइन-5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण का कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच ट्रायल रन शुरू। नए साल में भिवंडी वासियों को मिलेगी बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा।

रूपम सिंह

Highlights

  • भिवंडी में नए साल से मेट्रो 5 के पहले चरण पर सेवा शुरू होने की उम्मीद।

  • कापुरबावड़ी-धामनकर नाका के बीच मेट्रो का ट्रायल रन शुरू।

  • ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो कॉरिडोर 24.90 किमी लंबा, कुल 15 स्टेशन होंगे।

Mumbai Metro Line 5 Kapurbawdi Dhamankar Naka Bhiwandi: भिवंडीवासियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रो लाइन-5 (ठाणे-भिवंडी-कल्याण) परियोजना के पहले चरण में कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो गया है। इस गतिविधि के बाद नए साल में इस मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को पटरी पर दौड़ती मेट्रो ट्रेन को देखकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह और कौतूहल देखने को मिला।

नारपोली इलाके में कई लोग अपने मोबाइल फोन से मेट्रो के ट्रायल रन का वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते नजर आए। कुछ लोगों ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रहे भिवंडी के नागरिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

मेट्रो लाइन-5 ने पकड़ी रफ्तार

ठाणे जिले के भिवंडी और कल्याण में बढ़ते यातायात दबाव तथा प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से मुंबई मेट्रो लाइन-5 परियोजना तैयार की गई है। इसका मकसद इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करना और यात्रियों को सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। हालांकि, निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण परियोजना में काफी देरी हुई।

इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 दिसंबर 2018 को रखी थी। उस समय इसके निर्माण कार्य को 1 मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हो सका। अब पहले चरण में ट्रायल रन शुरू होने से परियोजना ने आगे की दिशा में कदम बढ़ाया है।

दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी प्रक्रिया तेज

मुंबई मेट्रो लाइन-5 कुल 24.90 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर है। इस मार्ग पर कुल 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना के पहले चरण में कापुरबावड़ी से धामनकर नाका के बीच ट्रायल रन शुरू किया गया है। वहीं, दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

मेट्रो सेवा शुरू होने से ठाणे, भिवंडी और कल्याण के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे सड़क यातायात पर दबाव कम करने और यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, नियमित सेवा शुरू होने की अंतिम तारीख और समय-सारणी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी