भारत टैक्सी लौंच (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत... भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी

Bharat Taxi Mumbai Launch: महाराष्ट्र में भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ! सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- सर्ज प्राइसिंग का अंत होगा और अब ड्राइवर नहीं मालिक गाड़ी चलाएंगे। जानिए किराए की दरें और विशेषताएं।

गोरक्ष पोफली

Bharat Taxi Launch Mumbai CM Devendra Fadnavis: मुंबई और नवी मुंबई के परिवहन इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत टैक्सी सेवा का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह केवल एक टैक्सी ऐप की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह सहकारिता के क्षेत्र में एक ऐसी 'क्रांति' है जो ओला और उबर जैसे बड़े एग्रीगेटर्स के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि भारत टैक्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महाराष्ट्र में सहकारिता के जरिए रोजगार और रोजगार के माध्यम से समृद्धि का एक नया मार्ग खुला है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अब तक एग्रीगेटर मॉडल में ड्राइवर केवल एक कर्मचारी बनकर रह गया था, लेकिन भारत टैक्सी के मॉडल में ड्राइवर ही मालिक और शेयरधारक है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुद अक्षय केणी, सूरज नाईक और सिद्धार्थ कर्वे जैसे कई ड्राइवरों को किट और शेयर प्रमाणपत्र वितरित किए।

लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत

सीएम फडणवीस ने निजी कैब कंपनियों की सर्ज प्राइसिंग नीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अक्सर बारिश या त्योहारों के समय ये कंपनियां किराया कई गुना बढ़ा देती हैं, जिसका फायदा ड्राइवर को नहीं बल्कि केवल कंपनी को मिलता है। भारत टैक्सी में ऐसी कोई हिडन कॉस्ट नहीं होगी।

  • किराया: इसका किराया मुंबई की पारंपरिक 'काली-पीली' टैक्सी के बराबर ही होगा।
  • दरें: पहले 1.5 किलोमीटर के लिए ₹31 और उसके बाद ₹21 प्रति किलोमीटर।
  • सुविधा: एक ही ऐप पर यात्रियों को कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी तीनों विकल्प मिलेंगे।

भूमिपुत्रों को सम्मान और रोजगार

मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इस सेवा से स्थानीय भूमिपुत्रों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है और यहाँ आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और पारदर्शी परिवहन सेवा देना हमारी प्राथमिकता है।

मुंबई की वैश्विक साख और भविष्य

देवेंद्र फडणवीस ने गौरव के साथ उल्लेख किया कि मुंबई आज दुनिया के उन टॉप 20 शहरों में शामिल है जहाँ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुलभ और सुरक्षित है। 'भारत टैक्सी' इस रैंकिंग को और बेहतर बनाएगी। सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च के लिए 25 लाख रुपये के प्रशासनिक व्यय को मंजूरी दी है, जो इस परियोजना के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

यह सेवा पहले चरण में मुंबई और पुणे में शुरू की जा रही है, जिसे बाद में पूरे महाराष्ट्र में विस्तारित किया जाएगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और यात्रियों का पैसा सीधे उन ड्राइवरों के पास जाएगा जो दिन-रात सड़कों पर मेहनत करते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा