भांडुप सनशाइन हाउसिंग सोसाइटी इमारत हादसा सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

जाको राखे साइयां, मार सके न कोई! भांडुप में 10वीं मंजिल से गिरी महिला पेड़ पर अटकी, फायर ब्रिगेड ने बचाया

Bhandup Woman Tree Rescue: भांडुप पश्चिम में 10वीं मंजिल से गिरी 26 वर्षीय महिला पेड़ पर अटकने से बाल-बाल बच गई। फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित नीचे उतारा, गंभीर हालत में सायन अस्पताल में भर्ती।

रूपम सिंह

Bhandup Sunshine Housing Society Building Incident: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई वाली कहावत मुंबई के भांडुप में हुई एक घटना में चरितार्थ होती दिखाई दी। भांडुप पश्चिम के तुलशेतपाड़ा स्थित सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की 10वीं मंजिल से बुधवार सुबह 26 वर्षीय महिला गिर गई, लेकिन नीचे मौजूद पेड़ पर अटक जाने से उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना सुबह करीब 9.30 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित पेड़ से नीचे उतारा। महिला के गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रतीक्षा हिवराले की हुई पहचान

महिला की पहचान प्रतीक्षा अंकुश हिवराले (26) के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद उन्हें तत्काल मुलुंड जनरल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आगे के इलाज के लिए उन्हें सायन अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

घायल प्रतीक्षा हिवराले को सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि प्रतीक्षा का करीब चार महीने पहले ही विवाह हुआ था। घटना की जानकारी उनके माता-पिता को दे दी गई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस उपायुक्त अभयसिंह देशमुख के मुताबिक, महिला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने के कारण फिलहाल उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस ने अस्पताल से इंडोर्समेंट लिया है।

पुलिस अब महिला के 10वीं मंजिल से गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। महिला के बयान के बाद घटना के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश