मुंबई बेस्ट सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: दिवाली पर मिलेगा ₹33,000 बोनस, 3 नवंबर को खाते में आएंगे पैसे

Mumbai BEST News: मुंबई बेस्ट के 22,654 कर्मचारियों को दिवाली पर ₹33,000 बोनस मिलेगा। बेस्ट समिति अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने घोषणा की कि ₹75 करोड़ की राशि 3 नवंबर को ट्रांसफर होगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • बेस्ट के 22,654 कर्मचारियों को ₹33 हजार दिवाली बोनस मिलेगा।

  • करीब ₹75 करोड़ की बोनस राशि 3 नवंबर को बैंक खातों में जमा होगी।

  • बोनस की घोषणा को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच श्रेय लेने की राजनीति शुरू हो गई है।

BEST Undertaking Diwali Bonus Trishna: दिवाली से पहले बेस्ट के 22,654 कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। बेस्ट प्रशासन ने प्रत्येक कर्मचारी को 33 हजार रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की है।

बोनस की कुल राशि करीब 75 करोड़ रुपये होगी, जिसे 3 नवंबर को सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। पिछले साल कर्मचारियों को 31 हजार रुपये बोनस मिला था। इस बार इसमें दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

22,654 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने शुक्रवार को बोनस की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को दिवाली का यह आर्थिक लाभ देने का फैसला किया गया है। इसका उद्देश्य त्योहार से पहले कर्मचारियों को आर्थिक राहत देना और उन्हें परिवार के साथ दिवाली मनाने का अवसर देना है।

इस फैसले से बेस्ट के सभी 22,654 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 33 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। इस तरह बोनस पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी, घरेलू खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करने में मदद करेगी।

मुंबई की परिवहन व्यवस्था में अहम भूमिका

बेस्ट मुंबई की सार्वजनिक बस परिवहन सेवा का संचालन करती है। इसके अलावा शहर के कुछ हिस्सों में बिजली वितरण की जिम्मेदारी भी इसी उपक्रम के पास है।

बसों के संचालन से लेकर यात्रियों को नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने तक हजारों कर्मचारी रोजाना अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में दिवाली बोनस की घोषणा को उनके योगदान के सम्मान और आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

बोनस पर महायुति में श्रेय लेने की राजनीति

बेस्ट कर्मचारियों के दिवाली बोनस को लेकर महायुति के घटक दल भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रसाद लाड ने बेस्ट महाप्रबंधक सोनिया सेठी से मुलाकात के बाद कर्मचारियों को 31 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा कर दी थी।

इस घोषणा पर बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रशासन की ओर से 33 हजार रुपये बोनस की आधिकारिक घोषणा की गई। अब बोनस की राशि के साथ-साथ इसके श्रेय को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ