मुंबई

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! CM फडणवीस की निर्विरोध अपील; सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे को किया फोन

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को समर्थन देने की अपील की है।

रूपम सिंह

Baramati Byelection Sunetra Pawar News: बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से समर्थन दिया जाए और चुनाव को निर्विरोध कराया जाए। फडणवीस ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी महाराष्ट्र में ऐसा हो चुका है। आरआर पाटिल के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार नहीं उतारा था और चुनाव निर्विरोध हुआ था।

इधर, बारामती और राहुरी उपचुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में मतभेद की स्थिति बनती दिख रही है। कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे उद्धव ठाकरे की शिवसेना दुविधा में फंस सकती हैक्या वह कांग्रेस का साथ दे या राष्ट्रवादी कांग्रेस की अपील मानते हुए सुनेत्रा पवार का समर्थन करे।

सुनेत्रा ने उद्धव ठाकरे को किया फोनसुत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने खुद उद्धव ठाकरे को फोन कर बारामती उपचुनाव में समर्थन देने की अपील की है। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं से भी समर्थन मांगने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से इस चुनाव को निर्विरोध कराने के प्रयास तेज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए गंभीर दूसरी ओर, कांग्रेस बारामती और राहुरी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए गंभीर नजर आ रही है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी शुरू कर दिए हैं और सहयोगी दलों से चर्चा जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस अपने रुख पर कायम रहती है या फिर गठबंधन की एकजुटता को प्राथमिकता देती है।

23 को चुनावगौरतलब है कि महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन से खाली हुई है, वहीं बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में निधन के बाद रिक्त हुई है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना