Ajit Pawar death case (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ajit Pawar Plane Crash: टल रही है प्लेन क्रैश की जांच, विधान परिषद में हंगामा

Baramati Plane Crash: बारामती विमान हादसे की जांच में देरी को लेकर विधान परिषद में हंगामा हुआ, जहां विपक्ष ने अजीत पवार की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग तेज करते हुए AAIB रिपोर्ट पर सवाल उठाए।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Council Ruckus: महाराष्ट्र विधान परिषद में बारामती विमान हादसे की जांच को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर चर्चा न होने को लेकर सभापति पीठ पर कड़ा विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया था। तब से विपक्ष इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अमोल मिटकरी ने कहा कि पिछले पांच दिनों से लगातार यह आश्वासन दिया जा रहा है कि “कल चर्चा होगी”, लेकिन आज भी इसे कार्यसूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि “महाराष्ट्र जानना चाहता है कि इस मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं?”

...तो यह हादसा टाला जा सकता था

भाई जगताप ने कहा कि 23 तारीख को अधिवेशन शुरू होते ही अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन उसके बाद इस विषय पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद संबंधित विमान कंपनी ने अपने चार विमान ग्राउंड कर दिए थे। यदि पहले ही सावधानी बरती जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। विधायक शशिकांत शिंदे और सचिन अहिर ने मांग की कि सभापति पीठ इस मुद्दे पर तत्काल रूलिंग दे या स्पष्ट करे कि चर्चा नहीं कराई जाएगी। विपक्ष का कहना है कि जांच में हो रही देरी से जनता के मन में संदेह और बढ़ता जा रहा है।

रोहित पवार की सीएम और डीसीएम से गुहार

राकांपा (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने इस हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने इसे केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित साजिश बताया है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने नई दिल्ली जाकर राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की और संसद में भी मामला उठाया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “रोहित पवार मुझसे और मुख्यमंत्री से मिले हैं। सभी एजेंसियां जांच कर रही हैं और जो भी सच्चाई होगी, वह सामने आएगी।”

AAIB रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय बारामती एयरपोर्ट पर दृश्यता वीएफआर उड़ानों के लिए निर्धारित न्यूनतम 5 किलोमीटर से काफी कम थी। वीएसआर वेंचर्स का लिअरजेट 45XR विमान मुंबई से बारामती आ रहा था, जिसमें अजीत पवार सहित दो पायलट, एक केबिन अटेंडेंट और दो अन्य यात्री सवार थे।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे