बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद

Balasaheb Thackeray Death Anniversary:बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि।

रूपम सिंह

Highlights

  • बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि।

  • शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और योगी आदित्यनाथ ने किया नमन।

  • धामी, नायब सैनी और भजनलाल शर्मा ने भी एक्स पर साझा किया संदेश।

Balasaheb Thackeray Tribute By Leaders: नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।

शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के विकास में योगदान को किया याद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, "राष्ट्रवाद के ओजस्वी स्वर, अद्वितीय वक्ता, शिवसेना के संस्थापक, जननेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं! महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान और अपने प्रखर विचारों के लिए सदैव हमारे हृदय में अमर रहेंगे।"

मनोहर लाल ने साहस और स्पष्टवादिता को सराहा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनप्रिय नेता, शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, स्पष्टवादिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की अद्भुत मिसाल रहा। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका अडिग समर्पण सदैव हमें कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।"

योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। बालासाहेब विचारों से दृढ़ एवं राष्ट्रीय मूल्यों के सच्चे समर्थक थे, उनका राष्ट्रवादी व्यक्तित्व हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।"

धामी और नायब सैनी ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के संवाहक, ओजस्वी वक्ता एवं निर्भीक नेतृत्व के प्रतीक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरण किया जाएगा।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रखर राष्ट्रवादी, हिंदू हृदय सम्राट एवं शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और जनहित के प्रति उनका अडिग संकल्प, ओजस्वी विचार एवं निर्भीक नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

भजनलाल शर्मा ने बताया अद्वितीय जननायक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "प्रखर राष्ट्रवादी, ओजस्वी वक्ता एवं अद्वितीय जननायक, बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रवाद और समाजहित के लिए उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके ओजस्वी विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एख्स पर पोस्ट किया, "प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! हिंदुत्व, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा निर्भीक व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।"

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए