भाजपा नेता आशीष शेलार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'विपक्ष हिंदू-मुस्लिम विभाजन के बीज बो रहा', आशीष शेलार का ठाकरे बंधुओं पर बड़ा हमला

Ashish Shelar: बीजेपी मंत्री आशीष शेलार ने उद्धव और राज ठाकरे पर तुष्टिकरण की राजनीति व वोट जिहाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहाफर्जी वोटर्स लिस्ट के बहाने हिंदू मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा।

आकाश मसने

Ashish Shelar Slams Thackeray Brothers: महाराष्ट्र में फर्जी वोटर्स लिस्ट को लेकर चल रहे विवाद पर जिहादी रंग चढ़ गया है। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों पर दवाव बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि ठाकरे बंधु फर्जी वोटरों के नाम पर चुनिंदा हिंदू नामों को निशाना बना रहे हैं। यह एक तरह से वोट जिहाद है। शेलार ने कहा कि विपक्ष एक 'गलत नैरेटिव' सेट करने का प्रयास कर रहा है।

ठाकरे और महा विकास आघाड़ी के नेता बिहारियों से नफरत करने से लेकर अपने ही मराठी लोगों को निशाना बनाने तक कई पाप कर रहे हैं। वे राजनीतिक रूप से हमारा विरोध कर सकते हैं लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए।

शेलार ने हिंदू मतदाताओं की कई प्रविष्टियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि विपक्ष हिंदू-मुस्लिम विभाजन के बीज बो रहे हैं। आखिर ठाकरे बंधु अन्य समुदायों के मतदाताओं के नाम लेने से क्यों परहेज कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

फर्जी मुस्लिम वोटर्स के नाम दिए

मंत्री शेलार ने खुलासा करते हुए कहा कि विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार के कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र में इमरान कादर बागवान के नाम एक ही मतदाता सची में 2 प्रविष्टियां हैं। यही बात तबस्सुम अब्दुल मुलानी के मामले में भी लागू होती है। राज ठाकरे को ये मामले क्यों नहीं दिखे, सिर्फ पाटिल और भोईर के बारे में ही पता चला।

भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे बंधुओं और मविआ नेताओं को किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने के बजाय त्रुटिरहित मतदाता सूची पाने के लिए निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करना चाहिए।

शेलार ने राजा ठाकरे के उस दावे पर भी निशाना साधा जिसमें कहा गया था कि कल्याण ग्रामीण, मुरबाड और भिवंडी के कुछ मतदाताओं ने मुंबई के मालाबार हिल विधानसभा में फर्जी तरीके से मतदान किया बीजेपी नेता ने कहा कि यह इन लोगों द्वारा तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। सिर्फ मराठी मतदाताओं को ही नकल के लिए क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

उद्धव ने शेलार पर कसा तंज

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं इस बात के लिए शेलार का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने यह माना कि वोटर्स लिस्ट में गड़बड़ी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शेलार ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को स्वीकार न करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अनजाने में 'महाराष्ट्र का पप्पू' कहने की हिम्मत दिखाई है।

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि इस मुद्दे पर भाजपा के अंदर फूट पड़ गई है। उद्धव ने कहा कि जिस फर्जी वोटर्स की बात हम कर रहे थे, अब वही बात बीजेपी नेता कर रहे है। मामला किसी धर्म विशेष का नहीं है।

BJP को हिंदू-मुस्लिम दिखाई देता

कांग्रेस के महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार मत चोरी करके सत्ता में आई है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से कैसे चोरी की, यह बात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सबूतों के साथ उजागर की है। यह घटना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है लेकिन भाजपा को इसमें भी हिंदू-मुस्लिम का ही मुद्दा दिखाई देता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना