नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार (सोर्स: नवभारत फोटो) 
मुंबई

सिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी... नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश

Navbharat Education Conclave: नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। स्किल इंडिया और उद्योग-अनुकूल शिक्षा से ब्रांड इंडिया मजबूत होगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Ashish Shelar Navbharat Education Conclave: महाराष्ट्र के सूचना प्रोद्योगिकी एवं सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा आबादी है। आज दुनिया भर की कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हो रहीं हैं। इसका फायदा लेने के लिए पूरे देश में कुशल मानव संसाधन का इकोसिस्टम बनाना जरूरी है। युवाओं को कौशल आधारित आधुनिक शिक्षा देने के लिए सरकार एवं शिक्षा संस्थानों को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। इसी से हमारा ब्रांड इंडिया मजबूत होगा।

ये बातें कैबिनेट मंत्री ने बुधवार को मुंबई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित 'नवभारत-नवराष्ट्र एजुकेशन कॉनक्लेव' को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय करने वाले शिक्षाविदों और संस्थानों को नवभारत एजुकेशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

शिक्षक ही बनाते हैं अच्छे नागरिक

कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर से अच्छी सिटी का निर्माण होता है, लेकिन बच्चों को मूल्य आधारित नैतिक शिक्षा प्रदान कर शिक्षक ही देश के लिए अच्छे नागरिक बनाते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक और शिक्षाविद को अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

वहीं, बदलते वैश्विक दौर में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, कौशल और उद्यमिता के लिए तैयार करना होना चाहिए। सरकार की नई शिक्षा नीति और स्किल इंडिया मिशन इस दिशा में परिवर्तनकारी पहल है। इसी के साथ मंत्री शेलार ने शिक्षण संस्थानों से उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने की अपील की,ताकि देश का युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह सक्षम बन सके।

नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार (सोर्स: नवभारत फोटो)

माता-पिता के बाद शिक्षक ही प्रथम गुरु

आईटी मंत्री शेलार ने सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तीसरी बार है जब नवभारत द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सार्थक है, क्योंकि माता-पिता के बाद शिक्षक ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा प्रणाली, परीक्षा प्रणाली, पात्रता और रुचि जैसे विषयों पर अपनी बात रखना चाहता है। ऐसे समय में इस तरह के आयोजनों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नवभारत-नवराष्ट्र समूह ने हमेशा सही समय, सही उद्देश्य और सही विषय को चुनकर समाज का मार्गदर्शन किया है।

स्किल इंडिया मिशन ने कौशल विकास को दी नई दिशा

आईटी मंत्री शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्किल इंडिया मिशन ने कौशल विकास को नई दिशा दी है। आज दुनिया भर से भारत में निवेश आ रहा है, जिससे कौशल विकास, अपस्किलिंग और उद्यमिता के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को भी उद्योगों और निवेशकों की जरूरतों के अनुरूप ढालना समय की मांग है।

नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव (सोर्स: नवभारत फोटो)

कुशल मानव संसाधन से बढ़ेगा निवेश

शेलार ने कहा कि जब कोई निवेशक भारत, महाराष्ट्र या किसी शहर में निवेश करता है तो सबसे पहले वह वहां उपलब्ध मानव संसाधन की गुणवत्ता को देखता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप दक्ष और सक्षम मानव संसाधन तैयार करें।

शिक्षाविदों का सम्मान

गुरुपूर्णिमा के मौके पर नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में राज्य भर से आए शिक्षाविदों, शिक्षा संस्थानों के प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नवभारत समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीनिवास राव,नवभारत के स्थानीय संपादक बृजमोहन पांडेय और नवराष्ट्र के कार्यकारी संपादक संजय मलमे सहित शिक्षा जगत के कई गणमान्य उपस्थित थे।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान