नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई को एक और हवाई मार्ग, नवी मुंबई एयरपोर्ट से बदलेगी शहर की दिशा, 40 मिनट में सफर होगा तय

Mumbai News: नवी मुंबई एयरपोर्ट सितंबर में तैयार होगा। 1,160 हेक्टेयर में बना यह एयरपोर्ट मुंबई की दिशा बदलेगा। यात्रि महज 40 मिनट में दक्षिण मुंबई से टर्मिनल पहुंचस सकेंगे।

सोनाली चावरे

Navi Mumbai Airport: मुंबई की रफ्तार को अब पंख लगने जा रहे हैं। उलवे-पनवेल के पास 1,160 हेक्टेयर में बना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) सितंबर अंत तक उद्घाटन के लिए तैयार है। यह एयरपोर्ट सिर्फ रनवे और टर्मिनल नहीं, बल्कि मुंबई की भौगोलिक और आर्थिक तस्वीर बदलने वाला एक बड़ा सपना है। दशकों की प्रतीक्षा के बाद देश की वित्तीय राजधानी को दूसरा हवाई अड्डा मिल रहा है, जो आने वाले वर्षों में न केवल भीड़-भाड़ कम करेगा बल्कि विकास का नया ध्रुव भी बनेगा।

एनएमआईए पूरी क्षमता से तैयार होने पर हर साल 9 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। यह एयरपोर्ट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गोवा हाईवे और जेएनपीटी पोर्ट के पास स्थित है, जिससे यातायात और लॉजिस्टिक दृष्टि से इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।

मुंबई और एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) का निर्माण हुआ है। 22 किलोमीटर लंबा यह पुल दक्षिण मुंबई को उलवे-पनवेल से जोड़ता है। अब दक्षिण मुंबई का यात्री केवल 40 मिनट में एयरपोर्ट टर्मिनल तक पहुंच सकेगा। इसके अलावा, पनवेल स्टेशन को रीजनल हब बनाया जा रहा है, जिससे यात्री सीधे पुणे और कोल्हापुर जैसे शहरों के लिए शटल पकड़ सकेंगे।

एयरपोर्ट से जुड़ी मेट्रो लाइनें भी विस्तार पर हैं। बबेलापुर-पैचर मेट्रो लाइन उलवे तक बढ़ाई जाएगी और एमएसआरटीसी दादर, ठाणे और वाशी से इलेक्ट्रिक एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस चलाएगा। 9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर पनवेल टर्मिनल तक ट्रैफिक को सीधे पहुंचाएगा।

विकास का नया केंद्र: खारघर, उलवे और पनवेल के इलाके तेजी से बदल रहे हैं। यहां बिजनेस पार्क, टाउनशिप और लॉजिस्टिक्स हब उभर रहे हैं। इससे हजारों नई नौकरियां और निवेश के अवसर उत्पन्न होंगे। एयरपोर्ट मुंबई की आर्थिक धुरी को समुद्र के उस पार तक खींच ले जाएगा।

वैश्विक शहरों की कतार में मुंबई: न्यूयॉर्क और लंदन की तरह, अब मुंबई मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम पर काम करेगी। यह सिर्फ प्रतिष्ठा का मामला नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी भी है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के खुलने से मुंबईकरों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और शहर का परिवहन ढांचा अगले दशक में पूरी तरह बदल जाएगा।

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील