डॉक्टर गौतम भंसाली के साथ बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती अन्ना हजारे  ( सोर्स: सोशल मीडिया )
मुंबई

Anna Hazare Health: अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, डॉक्टर बोले- दो दिन से नहीं आया बुखार, इलाज का असर

Anna Hazare Health Update :बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर गौतम भंसाली ने बताया कि बुखार नहीं है और क्रिएटिनिन लेवल भी कम हुआ है।

मनीषा बोंदरे

Anna Hazare Health Improves: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में अब पहले से काफी सुधार है। मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में पिछले करीब छह दिनों से भर्ती अन्ना हजारे उपचार का अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

सोमवार को अस्पताल के डॉक्टर गौतम भंसाली ने उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी और कहा कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, 91 वर्ष की उम्र को देखते हुए डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

डॉ. गौतम भंसाली के मुताबिक, करीब छह दिन पहले जब अन्ना हजारे को अस्पताल लाया गया था, तब उन्हें वायरल बुखार और लूज मोशन की शिकायत थी। इसके अलावा किडनी में संक्रमण, यूरिन इंफेक्शन और क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने की समस्या भी सामने आई थी। स्थिति को देखते हुए उन्हें उपयुक्त एंटीबायोटिक दिए गए, जिसके बाद उन्होंने उपचार पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

दो दिन से नहीं आया बुखार

डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान बीच में अन्ना हजारे को ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ी थी, लेकिन अब उनकी स्थिति में अच्छा सुधार है। वह फिलहाल सामान्य कमरे में हैं, खाना-पीना कर रहे हैं और पर्याप्त मात्रा में यूरिन भी हो रहा है।

सबसे राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से उन्हें बुखार नहीं आया है। उनका क्रिएटिनिन लेवल भी पहले की तुलना में कम हुआ है। डॉक्टर के अनुसार, अन्ना हजारे अच्छी तरह बातचीत कर रहे हैं और अपनी कई बातें अस्पताल के डॉक्टरों के साथ साझा कर रहे हैं। वह खुद बाथरूम तक भी जा रहे हैं।

91 साल की उम्र में रिकवरी में लग रहा समय

डॉ. भंसाली ने कहा कि अन्ना हजारे की उम्र करीब 91 वर्ष है। इस उम्र में शरीर की इम्युनिटी अपेक्षाकृत कमजोर होती है और विभिन्न अंगों को उपचार का रिस्पॉन्स देने में अधिक समय लग सकता है। इसलिए पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा ज्यादा समय लगना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि अन्ना हजारे को अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा। हालांकि, उनकी मौजूदा रिकवरी संतोषजनक है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

डॉक्टर गौतम भंसाली ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अन्ना हजारे के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन कर उनकी तबीयत के बारे में पूछा है। एक दिन वह खुद अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मिले और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य तथा उपचार को लेकर चर्चा भी की।

डॉ. भंसाली ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

डॉ. भंसाली ने कहा कि अन्ना हजारे की तबीयत को लेकर फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर विशेष सावधानी बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे की रिकवरी फिलहाल काफी संतोषजनक है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत