अमित शाह और शरद पवार की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? ​दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना

Sharad Pawar Amit Shah Deal: अमित शाह से डील के तहत शरद पवार को वापस मिलेगी NCP अंजली दमानिया ने दावा किया है। जानिए डीलिमिटेशन बिल, दिल्ली की मुलाकातों और अजित पवार गुट में मची खलबली की पूरी कहानी।

गोरक्ष पोफली

Deal Between Sharad Pawar And Amit Shah: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया के एक बड़े दावे के बाद हड़कंप मच गया है। दमानिया के अनुसार राकां प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच एक ऐसी डील पक्की हुई है, जिससे बड़े पवार को उनकी पार्टी वापस मिल जाएगी। इस दावे के सामने आते ही अजित पवार गुट के नेताओं को पसीना छूटने लगा है और उनके खेमे के नेताओं को पार्टी छिन जाने का डर सताने लगा है।

शरद पवार पिछले कुछ समय से लगातार महाविकास आघाड़ी (मविआ) से अलग भूमिका अपनाते नजर आए हैं। इस वजह से यूबीटी सांसद संजय राउत सहित कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैरानी व्यक्त कर चुके हैं। लेकिन इसकी परवाह किया बग़ैर शरद पवार खासकर बीजेपी से संबंध मधुर बनाने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बारामती आने का न्योता देकर अपने सहयोगियों को सकते में डाल दिया है।​

डीलिमिटेशन बिल के बदले पार्टी का दावा

​दोनों राकां के विलय की अटकलों में अब कोई दम नहीं रहा है, क्योंकि शरद पवार ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। इस पर दमानिया का कहना है कि पवार और अमित शाह के बीच सीधी डील हुई है, जिसमें शरद पवार के सांसद केंद्र सरकार के डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेंगे और इसके बदले बड़े पवार को उनकी मूल पार्टी वापस लौटाई जाएगी। इसलिए सुप्रिया सुले इस मुद्दे पर सीधे जवाब देने के बजाय गोल-गोल उत्तर देती हैं।

​दिल्ली में मुलाकातों का सिलसिला और राजनीतिक हलचल

​हाल के दिनों में दिल्ली में हुई बैठकों ने इन चर्चाओं को और बल दिया है। राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के साथ-साथ सुप्रिया सुले, बजरंग सोनवणे, पार्थ पवार और प्रफुल्ल पटेल की केंद्रीय नेताओं से मुलाकातें बढ़ गई हैं। इसके अलावा खुद शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद पवार की राकां जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकती है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां