प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अंधेरी वेस्ट के हाई राइज बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai News: अंधेरी पश्चिम की एसवी रोड पर स्थित चांदीवाला पर्ल रीजेंसी में शनिवार को आग लगी। फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

आकाश मसने

Mumbai Fire News: मुंबई के अंधेरी पश्चिम की व्यस्त एसवी रोड पर चांदीवाला पर्ल रीजेंसी में शनिवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग पहली मंजिल से इलेक्ट्रिक डक्ट के जरिए ऊपर फैली, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव अभियान तेज किया।

अंधेरी पश्चिम स्थित हाईराइज बिल्डिंग चांदीवाला पर्ल रीजेंसी में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की सूचना सबसे पहले बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को मिली। प्रारंभ में आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी थी, लेकिन बाद में यह इलेक्ट्रिक डक्ट में फैल गई और 10वीं मंजिल तक धुआं पहुंच गया।

फायर ब्रिगेड का राहत अभियान

मुंबई फायर ब्रिगेड ने दोपहर 2:37 बजे इसे लेवल-1 आग घोषित किया। मौके पर कई फायर ब्रिगेड वाहन, पुलिस, बिजली विभाग और 108 एम्बुलेंस पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वेंटिलेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया। गनीमत रही कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं आई।

आग फैलने के कारण की आशंका

बिल्डिंग में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक डक्ट में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मुंबई में बहुमंजिला इमारतों में इलेक्ट्रिक वायरिंग या डक्ट से लगी आग की घटनाएं पहले भी दर्ज हो चुकी हैं।

चांदीवाला पर्ल रीजेंसी अंधेरी सबवे के सामने स्थित है और एसवी रोड पर ट्रैफिक हमेशा व्यस्त रहता है। आग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली कंपनी ने क्षेत्र की सप्लाई काटकर सुरक्षा सुनिश्चित की। फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग पर काबू पाने का अभियान जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

बीएमसी और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल, इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और राहत कार्य जारी है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह