अमृता फडणवीस ने दिया इस्तीफा (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

अमृता फडणवीस ने बैंक से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह, नवभारत को बताया अपना फ्यूचर प्लान

Amruta Fadnavis Resignation: अमृता फडणवीस का एक्सिस बैंक से इस्तीफा। 23 साल के करियर के बाद छोड़ा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद। अब पालघर के विकास और सामाजिक कार्यों पर रहेगा फोकस।

प्रिया जैस

Amruta Fadnavis Axis Bank Career: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और मशहूर गायिका अमृता फडणवीस ने एक्सिस बैंक में अपनी 23 साल की लंबी सर्विस से इस्तीफा दे दिया। बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली अमृता ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रहते हुए इस्तीफा दिया है।

अमृता ने खुद एक्स पर पोस्ट करके उक्त जानकारी दी है। उन्होंने 23 साल पहले एक्सिस बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बाद में अपनी कड़ी मेहनत और वर्क स्किल्स के दम पर उन्होंने बैंक में अलग अलग पदों पर काम किया और तरक्की की।

अमृता फडणवीस ने एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "3 साल पहले, मैं एक युवा मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर एक्सिस बैंक में आयी थी। आज, मैं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर, पूरे दिल से शुक्रगुजार होकर साइन ऑफ कर रही हूं। ब्रांच ऑपरेशन से लेकर कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी से लेकर कस्टमर रिलेशन तक के अनुभव के साथ साइन ऑफ कर रही हूं। यह इंस्टीट्यूशन मेरा परिवार, टीचर और दूसरा घर रहा है।"

अमृता फडणवीस ने अपने सहयोगियों का शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा, "अपने कलीग्स और लीडर्स, खासकर MD और CEO अमिताभ चौधरी का, सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। जैसे-जैसे यह खूबसूरत चैप्टर खत्म हो रहा है, मैं ज़िंदगी भर के सबक और दोस्ती लेकर जा रही हूं।"

नवभारत से की खास बातचीत

अमृता फडणवीस ने अपने भविष्य के प्लान बताए। त्यागपत्र देने के बाद 'नवभारत' से चर्चा करते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि आगे क्या करना है, इसके बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विस्तार से चर्चा करूंगी। सामाजिक कार्य पर अब पूरा फोकस होगा। पालघर के जव्हार में जो प्रोजेक्ट है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फायनांस के क्षेत्र में कुछ अपना काम करने की इच्छा है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह