देवेंद्र फडणवीस और अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

Anti Narcotics Drive Maharashtra: देश और राज्य से नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस की एक दिवसीय अहम बैठक होगी। जानें नशा मुक्त अभियान से जुड़ी पूरी कार्ययोजना।

गोरक्ष पोफली

Amit Shah Devendra Fadnavis One Day Meeting: देश और राज्य में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ छिड़ी मुहिम को अब एक नए और अधिक आक्रामक चरण में ले जाने की तैयारी की जा रही है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान यह साफ कर दिया गया है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में प्रशासन द्वारा अत्यंत कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

इस पूरी मुहिम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त अभियान को हर राज्य और जिले के निचले स्तर तक मजबूती से पहुंचाना है। प्रेस वार्ता के दौरान जब गोवा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए स्थानीय स्तर के विभागों द्वारा कार्रवाई न करने और काम रुकने का सवाल उठाया गया, तो यह स्पष्ट किया गया कि नशा मुक्त अभियान को हाल ही में शुरू किया गया है और इसके तहत हर राज्य का दौरा किया जाएगा।

अमित शाह और फडणवीस की एक दिवसीय बैठक

नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ जल्द ही एक पूरे दिन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, कल ही मुख्यमंत्री जी से इस विषय पर बातचीत हुई है और इस पूरे एक दिन चलने वाली बैठक में राज्य और केंद्र स्तर पर समन्वय बनाकर नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना तैयार की जाएगी।

इस बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य और केंद्र की एजेंसियां मिलकर ऐसा तंत्र बनाएं जिससे स्थानीय और राज्य स्तर पर नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई चेन पर सीधा प्रहार किया जा सके।

देवाभाऊ का प्रहार होगा और तेज

राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जो अभियान और प्रहार पहले से शुरू किया गया है, उसे इस आगामी बैठक के बाद और भी अधिक तीव्र तथा व्यापक बनाया जाएगा।

प्रशासनिक स्तर पर यह स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि नशीले पदार्थों के मामले में किसी भी दोषी या संलिप्त व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को कोई छूट नहीं दी जाएगी और कानून के तहत कठोरतम दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

जमीनी स्तर पर पहुंचेगी कार्रवाई

स्थानीय स्तर पर निचले विभागों की ढिलाई या कार्रवाई के रुकने की शिकायतों का समाधान करते हुए यह विश्वास जताया गया है कि एक दिवसीय बैठक और नई रणनीति के माध्यम से यह अभियान निश्चित रूप से प्रशासन के सबसे निचले स्तर तक पहुंचेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा गया कि नशा मुक्त अभियान के जरिए देश के हर कोने में सतर्कता बढ़ाई जाएगी। हर राज्य में जाकर इस अभियान को गति दी जाएगी और सभी प्रशासनिक तंत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा। इस ठोस कार्ययोजना और समन्वित प्रयासों के बल पर भारत जल्द ही नशे की बुराई पर पूर्ण विजय प्राप्त करेगा।

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना