रोहित पवार ने अजित पवार की मौत को बताया साजिश (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

रोहित पवार का बड़ा दावा, अजित पवार विमान हादसे से पहले करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हुआ था विवाद

Ajit Pawar के विमान हादसे को लेकर नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। रोहित पवार ने दावा किया कि हादसे से पहले कॉन्ट्रैक्ट विवाद और फाइल पर दबाव के चलते देर रात बहस हुई थी।

अपूर्वा नायक

Rohit Pawar On Ajit Pawar Plane Crash: पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत को साजिश बताने वाले राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने गुरुवार को भी नया बम फोड़ दिया।

उन्होंने दावा किया है कि अजित और उनके राजनीतिक सलाहकार नरेन्द्र अरोड़ा के बीच करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने को लेकर झगड़ा हुआ था। दादा ने विमान हादसे से कुछ दिन पूर्व बारामती में अरोड़ा की टीम के लोगों की अपनी स्टाइल में जम कर क्लास ली थी। उन्होंने कहा कि दादा, अरोड़ा के करोड़ों के कांट्रैक्ट को रद्द करने वाले थे। इस मुद्दे को लेकर उनका पार्टी के सीनियर नेता प्रफुल पटेल व सुनील तटकरे के साथ विवाद हुआ था।

पूरा सच आएगा सामने

रोहित पवार ने कहा कि हादसे से एक दिन पहले यानी 27 जनवरी की रात को इसे लेकर झगड़ा भी हुआ। जब बहस हो रही थी तो तटकरे भी वहां मौजूद थे। इस बहस की वजह से अजित देर रात तक जाग रहे थे, जिसके बाद उन्हें कार से बारामती जाने का फैसला टालना पड़ा और 28 जनवरी की सुबह वे प्राइवेट जेट से रवाना हुए लेकिन विमान कैश में उनकी मौत हो गई।

अगर 27 जनवरी को बहस नहीं हुई होती तो वे सड़क मार्ग से बारामती रवाना होते और यह दुखद घटना नहीं होती। उन्होंने एक बार फिर अरोड़ा समेत पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग की है। इससे पूरा सच सामने आएगा।

एक फाइल पर साइन करने बनाया दबाव

रोहित ने यह भी दावा किया कि 27 जनवरी की रात एक फाइल पर साइन करने के लिए अजित दादा पर दबाव बनाया गया। यह फाइल मंत्रालय से मंगाने में देरी हुई। इसके बाद 28 जनवरी की सुबह 07.13 मिनट पर बारामती जाने के लिए वीएसआर कंपनी के जेट विमान की बुकिंग की गई। अगर दादा का विमान से बारामती जाने का प्लान होता तो इसकी बुकिंग काफी पहले की गई होती। पिछले चार महीने से दादा अपनी पार्टी में अकेले पड़ गए थे। पार्टी के बड़े नेता दादा के साथ नजर नहीं आ रहे थे।

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई