अजित पवार, CM फडणवीस (Image- Social Media) 
मुंबई

अजित पवार-फडणवीस में बढ़ी तल्खी! IPS अधिकारी मामले से CM नाराज, बोले- कलेक्टर से मंगाऊंगा रिपोर्ट

Ajit Pawar Row: महिला आईपीएस से विवाद पर अजीत पवार की मुश्किलें बढ़ीं, वायरल वीडियो से छवि धूमिल, सीएम फडणवीस ने जताई नाराजगी, भतीजे युगेंद्र ने भी बर्ताव पर सवाल उठाए।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: बालू का अवैध उत्खनन रोकने गई आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा वी।एस। को अपने पद की धौंस दिखाकर रोकने का प्रयास करना उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को भारी पड़ने लगा। महिला आईपीएस से फोन पर हुए संवाद का वीडियो वायरल होने से आम जनता में जहां डीसीएम अजीत की कड़े प्रशासक की छवि खराब हुई है। वहीं अब कहा जा रहा है कि उक्त प्रकरण की वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनसे नाराज हो गए हैं। सूत्रों का दावा है कि अजीत को महायुति में लेने की वजह से पहले ही किरकिरी झेल रहे सीएम देवेंद्र, आईपीएस प्रकरण के बाद उनसे दूरी बनाने लगे हैं।

IPS अधिकारी को मिला देवेंद्र फडणवीस का समर्थन

सोलापुर के माढा तालुका अंतर्गत कुर्दु गांव में चल रहे मोरंग बालू के अवैध खनन काम के खिलाफ पुलिस उपाधीक्षक अंजना कृष्णा की कार्रवाई को महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी डी. शिवानंदन और जिला कलेक्टर कुमार आशीर्वाद पहले सही ठहरा चुके हैं। लेकिन अब अंजना कृष्णा को अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी समर्थन मिल गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को स्वयं संज्ञान में लेते हुए सीएम देवेंद्र ने अजीत से संपर्क करके स्पष्ट तौर पर नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं उन्होंने महिला आईपीएस को पूरा सहयोग और समर्थन देने की बात भी कही है।

जिला कलेक्टर से मंगाऊंगा रिपोर्ट

मंगलवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अवैध खनन के उक्त मामले में जरूरी कार्रवाई पुलिस कर चुकी है। वैसे इस मामले की पूरी रिपोर्ट अभी मेरे पास नहीं आई है। मैं जिला कलेक्टर से रिपोर्ट तलब करूंगा। लेकिन उन्होंने ये भी याद दिलाया कि इस मामले में अजीत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार हमें दूसरे पक्ष के बारे में पता ही नहीं चलता है। कोई ज्ञापन मिलते ही हम उस लिख देते हैं कि उचित कार्रवाई करें लेकिन बाद में ज्ञापन में दिए गए तथ्यों और वास्तविक तथ्यों में बहुत अंतर सामने आता है।

भतीजे को भी रास नहीं आया बर्ताव

महिला आईपीएस से विवाद मामले में सफाई देने के बाद भी अजीत को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके अपने भतीजे युगेंद्र पवार ने चाचा के बर्ताव पर हैरानी व्यक्त की है। शरद पवार की राकां के युवा नेता ने मंगलवार को बारामती में एक जनता दरबार के बाद कहा कि अजीत की उक्त बातचीत का तरीका किसी को भी पसंद नहीं आएगा। उस पर वह एक महिला और आईपीएस अधिकारी हैं। आपको सोचना चाहिए कि आप क्या कह रहे हैं? आप ऐसा क्यों कह रहे हैं, जो हुआ वह गलत था।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर