जयंत पाटिल (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

17 जनवरी की मीटिंग के बावजूद नहीं होगा एनसीपी का मर्जर, शरद पवार गुट का साफ बयान

NCP Sharad Pawar ने दावा किया कि अजित पवार ने विलय पर सहमति दी थी, लेकिन उनके निधन के बाद अब मर्जर की चर्चा समाप्त हो गई है। जयंत पाटिल ने स्पष्ट किया कि दोनों गुटों का एकीकरण नहीं होगा।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar Death NCP Merger: राकां शरद पवार गुट का दावा है कि पूर्व डीसीएम अजित पवार ने 17 जनवरी को एक मीटिंग कर पार्टी के दोनों गुटों के विलय पर सहमति प्रदान कर दी थी। 12 फरवरी को विलय का औपचारिक ऐलान भी होना था।

लेकिन इसकी घोषणा से पहले 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित की मौत हो गई। पूर्व डीसीएम के निधन के बाद शरद पवार गुट ने अजित पवार के साथ 17 जनवरी को हुई मीटिंग का वीडियो भी जारी किया था।

सुनील तटकरे ने एनसीपी के विलय के दावों को किया खारिज

हालांकि सीनियर नेता प्रफुल पटेल व सुनील तटकरे ने इन दावों में दिलचस्पी न दिखाते हुए विलय के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इन दोनों नेताओं ने बीजेपी की अगुवाई में बनी एनडीए में रहने का फैसला किया है।

सुनेत्रा पवार ने साधी चुप्पी

डिप्टी सीएम की कमान संभालने वाली अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने भी विलय के प्रस्ताव को लेकर चुप्पी साध रखी है। अब शरद पवार गुट के सीनियर नेता जयंत पाटिल ने साफ़ तौर से कहा है कि अजित पवार के निधन के साथ अब विलय की चर्चा भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले जिस नेता के साथ विलय की बात चल रही थी, वह अब जिंदा नहीं हैं। दोनों पार्टियों के मर्जर का आइडिया अजित पवार का ही था। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। इसलिए अब दोनों पार्टियों का मर्जर नहीं होगा। यह बात दोनों गुटों को पता चल गया है।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन