6 अंक बुल्स पर यूं मुंबा ने दर्ज की जीत (pic credit; Pro Kabaddi League) 
मुंबई

अजीत चव्हाण के एक ही रेड में 6 अंक, यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 20 अंकों से दी करारी मात

Mumbai News: यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 48-28 से हराया। अजीत चव्हाण ने एक ही रेड में 6 अंक लेकर इतिहास रचा दिया। रिंकू ने 200 टैकल प्वाइंट्स पूरे किए। बुल्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

सोनाली चावरे

Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का 15वां मैच एक ऐतिहासिक लम्हा लेकर आया। यू मुंबा और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में मुंबा ने शानदार खेल दिखाते हुए 48-28 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। लेकिन यह मुकाबला सिर्फ जीत की वजह से नहीं, बल्कि यू मुंबा के स्टार रेडर अजीत चव्हाण की जादुई रेड की वजह से हमेशा याद किया जाएगा।

मैच के दौरान अजीत ने एक ही रेड में बेंगलुरू बुल्स के 6 खिलाड़ियों को आउट कर दिया और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। चव्हाण ने इस मैच में कुल 13 अंक अपने नाम किए और कबड्डी के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बना दिया।

मुंबा की दमदार शुरुआत

विजाग में खेले गए इस मैच में शुरुआत से ही यू मुंबा ने दबदबा बनाया रखा। कप्तान सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने पहले हाफ में ही बुल्स को बैकफुट पर धकेल दिया। बुल्स की डिफेंस लाइन मुंबा के रेडर्स के आगे बिल्कुल फीकी नजर आई। इसे भी पढ़ें-PKL 11 Points Table: पुनेरी पलटन जीत के साथ टॉप पर पहुंची, बेंगलुरु को भी हुआ फायदा, देखें अंक तालिका में किसकी है धाक

रिंकू और डिफेंस का कमाल

डिफेंस में रिंकू ने शानदार खेल दिखाते हुए 200 टैकल प्वाइंट्स पूरे किए और हाई-5 हासिल किया। उनके शानदार टैकल्स ने बुल्स के रेडर्स की कमर तोड़ दी। वहीं लोकेश और प्रवेश ने क्रमशः 4 और 3 अंक लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

बुल्स की लगातार तीसरी हार

बेंगलुरू बुल्स की ओर से अलीरेजा मीरजाइन और आशीष ने 6-6 अंक बटोरे, जबकि डिफेंस में दीपक सोनकर ने 3 अंक बनाए। इसके बावजूद बुल्स का प्रदर्शन फीका रहा और टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

सीजन की तीसरी जीत

यू मुंबा ने इस जीत के साथ सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की। दूसरी ओर बुल्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मुश्किल हो गई हैं। कुल मिलाकर, यह मुकाबला अजीत चव्हाण के उस ऐतिहासिक रेड की वजह से हमेशा याद किया जाएगा, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और कबड्डी इतिहास में सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा