आदित्य ठाकरे (Image- IANS) 
मुंबई

क्या बीसीसीआई को जरा भी शर्म नहीं आती? पाकिस्तान से क्रिकेट मैच पर भड़के आदित्य ठाकरे

Aditya Thackeray: आदित्य ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर BCCI की आलोचना की, कहा—पहलगाम हमले के बाद भी मैच क्यों? नितेश राणे ने पलटवार कर शिवसेना-यूबीटी की नीयत पर सवाल उठाए।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला है, लेकिन उससे पहले देश की राजनीति उबाल पर है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और पूर्व महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई की नीति पर सवाल उठाए हैं।

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पहलगाम में हुए कायराना हमले को 6 महीने भी पूरे नहीं हुए। किसी को नहीं पता कि आतंकवादी कैसे घुसे। उसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। रक्षा मंत्री ने अचानक हुए युद्धविराम के बाद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर रुका है, खत्म नहीं हुआ है।"

बीसीसीआई पाकिस्तान से खेलने के लिए बेताब

ठाकरे ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने भारत में एशिया कप हॉकी का बहिष्कार किया। यह भी एक बहुपक्षीय टूर्नामेंट था, लेकिन बीसीसीआई पाकिस्तान से खेलने के लिए बेताब है। क्या बीसीसीआई इतना मजबूत है कि वह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की अवज्ञा कर सके?" ठाकरे ने क्रिकेट बोर्ड से पूछा, "क्या बीसीसीआई को जरा भी शर्म नहीं आती? पहलगाम में मारे गए लोगों या हमारे सशस्त्र बलों के लिए कोई भावना नहीं है?

भाजपा ने अपनी विचारधारा बदल ली

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा, "दुखद है कि भाजपा ने अपनी विचारधारा बदल ली है, लेकिन यह भी सच है कि वही भाजपा बिहार चुनावों में हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम का इस्तेमाल करेगी। वे ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक जिक्र तो करेंगे, लेकिन मैच रद्द नहीं करेंगे।"

हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच पर विपक्ष के हमलों का महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने जवाब दिया है। उन्होंने शिवसेना-यूबीटी से सवाल करते हुए कहा, "क्या उद्धव ठाकरे को भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार है? जब उद्धव ठाकरे मुंबई और महाराष्ट्र से सांसद चुने गए थे तो उनकी विजय रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे थे, हरे झंडे लहराए गए थे, हरा गुलाल उड़ाया गया था और नारे लगाए गए थे। उस समय, उनके मन में पाकिस्तान के प्रति कोई गुस्सा नहीं था, लेकिन अब अचानक वे भारत के लिए प्यार से भर गए हैं?"

राणे ने आगे कहा, "ये भारत-पाक मैच की बात करते हैं। जिहादी हृदय सम्राट जैसे देशभक्तों की कोई जरूरत नहीं है।" आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए नितेश राणे ने कहा, "आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर भारत-पाकिस्तान मैच छुपकर देखेंगे।" -एजेंसी इनपुट के साथ

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते