अदिति तटकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Aditi Tatkare Statement-  विपक्ष फैला रहा फेक नैरेटिव, महायुति सरकार मज़बूत

Aditi Tatkare Statement: मीरा रोड में एनसीपी (अजीत पवार गुट) का नया कार्यालय अदिति तटकरे ने किया उद्घाटन। तटकरे ने विपक्ष पर फेक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया और कहा, चुनावी फैसले कोर कमेटी लेगी।

अपूर्वा नायक

Aditi Tatkare On Fake Voter List: आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव के मद्देनजर मीरा रोड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत) के मध्यवर्ती कार्यालय का उ‌द्घाटन महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के हाथों गुरुवार को संपन्न हुआ।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व सांसद व मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, ठाणे जिलाध्यक्ष नजी मुल्ला, मीरा भाईंदर जिलाध्यक्ष प्रमोद कांबले, शहनवाज सिद्दिकी रवि कांबले, अनु पाटील, मायाबाई कटारिया साजिद आसिफ पटेल, जक्की आसिफ पटेल (युवक जिलाध्यक्ष) ममता मोराईस (महिला जिलाध्यक्ष) आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर अदिति तटकरे ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी पार्टियों की भूमिका पर कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां कुछ फेक नैरेटिव फैला रही थीं। चुनाव परिणाम आने पर वे शांत हो गई।

कोर कमेटी करेगी फैसला

इसी तरह जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे ने तीनों पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ा और महायुति सरकार को बहुमत से चुन कर जनता ने लाया तो विपक्षी पार्टियों ने फेक नैरेटिव बलाना शुरू कर दिया है। तटकरे ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने के बाद आपत्तियों और सुझाव के लिए समय दी जाती है। उस समय प्राप्त आपत्तियों और सुझाव के अनुसार मतदाता सूची में सुधार भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब तीन, साढ़े तीन साल के बाद स्थानीय निकायों के चुनाव होने जा रहे है। जहां संभव होगा वहां हम महायुति में चुनाव लड़ेंगे। इस पर अंतिम फैसला पार्टी के कोर कमेटी करेगी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह