अभिनेत्री दलजीत कौर और पति निखिल पटेल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अभिनेत्री दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप

केन्या स्थित व्यवसायी निखिल पटेल गर्लफ्रेंड से मिलने मुंबई आए है लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। निखिल पटेल की पत्नी टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर ने उनके खिलाफ क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई है।

आकाश मसने

मुंबई: केन्या स्थित व्यवसायी निखिल पटेल गर्लफ्रेंड से मिलने मुंबई आए है लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। निखिल पटेल की पत्नी टेलीविजन अभिनेत्री दलजीत कौर ने उनके खिलाफ क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि, पटेल ने पहली शादी से हुए बेटे के साथ बुरा व्यवहार किया है, और उसके आभूषण लौटाने से इनकार करके उसे मानसिक आघात पहुंचा रहा है। अग्रीपाड़ा पुलिस ने व्यवसायी निखिल पटेल के खिलाफ अभिनेत्री दलजीत कौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस को दिए अपने बयान में कौर ने कहा कि उनकी शादी दिसंबर 2009 में अभिनेता और बिग बॉस प्रतियोगी शालीन भनोट से हुई थी। दोनों के बीच ठीक नहीं बनने के कारण 2015 में दोनों का तलाक हो गया। तब से वह अपने बेटे के साथ रह रही हैं और अपने अभिनय करियर से जीविकोपार्जन कर रही हैं। दलजीत कौर ने कहा कि "अगस्त 2022 में मैं एक डेटिंग ऐप के ज़रिए निखिल पटेल से मिली, जो केन्या में रहता है और एक फाइनेंस कंपनी में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के तौर पर काम करता है। हम दोनों ने एक-दूसरे को सिंगल पैरेंट के तौर पर पेश किया और 18 मार्च 2023 को दोनों ने मलाड में शादी कर ली थी। जिसके बाद वे केन्या की राजधानी नैरोबी में बस गए।''

बेटे को डांटता था निखिल

दलजीत कौर ने कहा कि केन्या जाने के बाद पटेल ने मेरे बेटे के साथ बुरा व्यवहार किया, वह हर छोटी-मोटी गलती पर नाबालिग को डांटता था, जिसकी वजह से वह निखिल से डरता था। उसने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के अन्य मामले भी बताए हैं, जिसकी वजह से दंपति के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे और वह इस साल जनवरी में भारत लौट आई। पीड़िता ने कहा कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की और जब मैंने उससे पूछा, तो उसने शुरू में दावा किया कि उनके बीच कुछ भी नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?