ABVP ने कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए (फोटो नवभारत)
मुंबई

बांद्रा के सरकारी कॉलेज में बदहाली का आरोप, ABVP ने खोला मोर्चा; मुंबई में दी आंदोलन की चेतावनी

Bandra Government Polytechnic: बांद्रा के सरकारी तंत्रनिकेतन कॉलेज में गंदगी, दूषित पानी, जर्जर शौचालय और उपकरणों की कमी के खिलाफ ABVP ने मोर्चा खोला। तत्काल निरीक्षण की मांग की।

आलोक उमाकृष्ण

ABVP Raises Basic Facility Issues: मुंबई के शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय, बांद्रा (पूर्व) में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ अभाविप ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने तकनीकी शिक्षा संचालनालय से कॉलेज का तत्काल प्रत्यक्ष निरीक्षण कर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।

बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव

बांद्रा स्थित शासकीय तंत्रनिकेतन महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कॉलेज परिसर में अस्वच्छता के साथ दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है, जबकि कई शौचालय जर्जर हालत में हैं। इससे विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों के प्रायोगिक शिक्षण पर असर पड़ रहा है। कई कक्षाओं की हालत भी खराब बताई जा रही है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है।

विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज जैसी शैक्षणिक संस्था में बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है। इन समस्याओं के कारण छात्रों के स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा, दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

अभाविप की सख्त चेतावनी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के मुंबई महानगर मंत्री अभिषेक पवार ने कॉलेज की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने के उद्देश्य से कॉलेज आते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

समय पर समाधान नहीं हुआ तो करेगें आंदोलन

अभाविप के मुंबई महानगर मंत्री अभिषेक पवार ने कॉलेज प्रशासन से विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और समस्याओं के समाधान के लिए स्पष्ट, ठोस एवं समयबद्ध कार्य योजना तैयार करनी चाहिए।

पवार ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज करना उचित नहीं है। कॉलेज प्रशासन को तय समय सीमा में आवश्यक कदम उठाकर छात्रों को राहत देनी चाहिए। यदि निर्धारित अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो अभाविप विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी और मुंबई प्रशासन के खिलाफ उग्र रुख अपनाएगी।

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर