अभिजीत दिपके और ज्ञानेश कुमार सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

CJP Mumbai Protest: अभिजीत दिपके ऐलान किया कि अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा।

आकाश मसने

Abhijeet Dipke Demand Gyanesh Kumar Resignation: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने अगले 48 घंटे में इस्तीफा देने के लिए समय दिया है। साथ ही दिपके ने कहा है कि अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी देशव्यापी आंदोलन चलाएगी।

2 अक्टूबर से मुंबई में CJP का प्रदर्शन

अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि ज्ञानेश कुमार कल तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से एक व्यापक और उग्र देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगा।

मुंबई से होगी देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत

अभिजीत दिपके के अनुसार, इस आंदोलन की शुरुआत महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हाेगी। मुंबई में एक विशाल विरोध प्रदर्शन के बाद इस मुहिम को देश के अन्य प्रमुख राज्यों और शहरों तक फैलाया जाएगा।अभिजीत दिपके ने अपने पोस्ट में देशवासियों से अपील करते हुए कहा, "आइए, इस गांधी जयंती पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें।"

क्या हैं काॅकरोच जनता पार्टी की तीन मांगें?

CJP के अभिजीत दिपके ने तीन मांगें उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा होना चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

काॅकरोच जनता पार्टी की दूसरी मांग है कि आगामी सभी चुनावों पर रोक लगा दी जानी चाहिए। 2024 की वोटर लिस्ट को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए और एसआईआर प्रक्रिया रोक देनी चाहिए।

CJP की तीसरी मांग है कि 2023 के कानून के तहत चुनाव आयुक्तों को मिलने वाली कानूनी कार्रवाई से संरक्षण वाले कानून को वापस लिया जाना चाहिए। नया कानून बनाया जाना चाहिए, जिसमें सिविल सोसाइटी भी शामिल हो।

क्या है चुनाव आयोग का पूरा विवाद?

चुनाव आयोग के अंदर वोटर लिस्ट से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर मतभेद सामने आए हैं। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के निर्णयों और आदेशों को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही है। इनमें कुछ आपत्तियां सीधे इस बात से संबंधित थीं कि निर्णय या आदेश उनकी जानकारी अथवा स्वीकृति के बिना जारी किए गए। यही नहीं एक ही दिन में 4-4 आपत्तियां दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

ज्ञानेश कुमार पर मनमाने निर्णय लेने का आरोप

कानून के मुताबिक चुनाव आयोग के कामकाज में जहां तक संभव हो, सर्वसम्मति का प्रयास किया जाए और मतभेद होने पर बहुमत का निर्णय माना जाए। इस व्यवस्था के बावजूद 2 चुनाव आयुक्तों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मनमाने निर्णय किए।

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम