आमिर खान,लॉरेंस बिश्नोई गैंग धमकी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Mumbai Police Security Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस ने खार में उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी।

रूपम सिंह

Aamir Khan Threat Lawrence Bishnoi Gang: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब अभिनेता आमिर खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा, आमिर खान को जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। इसके बाद से खार इलाके में उनके घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस हर आने और जाने वाले पर पैनी नजर रख रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए गैंगस्टर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने इस धमकी की जिम्मेदारी ली है। गिरोह ने आमिर और अन्य फिल्मी हस्तियों पर देश में 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और इसे अपनी संस्कृति पर सीधा हमला बताया है।

आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि स्टारडम की आड़ में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों की सांस रोक दी जाएगी। मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह कदम यह दिखाने का प्रयास है कि गिरोह, एफबीआई के ऑपरेशन हार्डबॉल जैसी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाइयों से

विचलित नहीं हुआ है। वह अब भी बेखौफ होकर काम कर रहा है। फिलहाल, मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी को बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।

'रॉबिन हुड' बनने की कोशिश और राजनेताओं को खुली चेतावनी

जांचकर्ताओं के अनुसार, इस धमकी के पीछे गिरोह की खुद को 'रॉबिन हुड' के रूप में पेश करने की एक सोची समझी रणनीति दिखाई दे रही है। पोस्ट में न केवल आमिर को निशाना बनाया गया, बल्कि राजस्थान के श्री गंगानगर में एक निर्दोष बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध का भी जिक्र किया गया है।

गिरोह ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है, लेकिन साथ ही उन राजनेताओं को सीधे शब्दों में हिंसक अल्टीमेटम दिया है जो कथित तौर पर दोषियों को संरक्षण दे रहे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन